अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर कठपुतली कलाकार सुनील कुमार सम्मानित

मुजफ्फरपुर, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर रविवार को नाई परिवार की ओर से किरण श्री विवाह भवन, दीवान रोड में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बिहार विधान परिषद सदस्य एवं बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर ने कठपुतली कलाकार सुनील कुमार को कला के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस प्रतिवर्ष 25 अक्टूबर को मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस प्रतिवर्ष 25 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य चित्रकारों, मूर्तिकारों, संगीतकारों, नर्तकों, लेखकों तथा अन्य सभी विधाओं के कलाकारों द्वारा समाज और संस्कृति में दिए गए योगदान को सम्मानित करना है। इसकी शुरुआत वर्ष 2004 में कनाडाई चित्रकार क्रिस मैक्लूर द्वारा की गई थी। यह दिवस प्रसिद्ध स्पेनिश चित्रकार पाब्लो पिकासो के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन देश-दुनिया में विभिन्न कला दीर्घाओं और सांस्कृतिक मंचों पर कलाकारों की कृतियों का प्रदर्शन किया जाता है तथा स्थानीय कलाकारों के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी संजय ठाकुर, दीपक ठाकुर, कवि महेश ठाकुर चकोर, हरिनारायण ठाकुर, अनिल कुमार ठाकुर, अजय ठाकुर और राजमंगल ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, सम्मानित होने पर मुजफ्फरपुर शांति सेना के संयोजक सोनू सरकार, वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्ण, सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी, संरचना आर्ट थिएटर के सचिव सुधीर कुमार, रंगकर्मी बैजू कुमार तथा अरुण कुमार वर्मा ने सुनील कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Author

  • मैं अनामिका गुप्ता, एक पत्रकार हूँ। पिछले 5 वर्षों में मैंने ब्रेकिंग, राजनीति, अपराध, सामाजिक, मनोरंजन, टेक्नोलोजी, खेल, विज्ञान, वित्त एवं निवेश और प्रौद्योगिकी मुद्दों और फीचर स्टोरीज़, हर विधा में काम किया है। जटिल मामलों को सरल भाषा में समझाना मेरी कला है और निष्पक्ष रिपोर्टिंग मेरी पहचान। इस वेबसाइट पर मैं पाठकों तक सच्चाई पहुँचाने का काम करती हूँ।

📢 Sponsored
Property Advertisement