बिहार के पूर्व IAS अधिकारी अरुण कुमार ने ‘अरुण सर गंगा घाट’ नाम से एक ऐप लॉन्च किया है। इसमें विद्यार्थी सिर्फ 101 रुपये महीने में कांस्टेबल, दारोगा, शिक्षक और सिविल सेवा जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। ऐप में वीडियो लेक्चर और सवालों का अभ्यास उपलब्ध है। यह उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते।
जहानाबाद। बिहार के पूर्व आईएएस अधिकारी अरुण कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘अरुण सर गंगा घाट’ ऐप शुरू किया है। इस ऐप के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप पर पढ़ाई कर सकते हैं, ऐप पर हर महीने सिर्फ 101 रुपये देकर कांस्टेबल, दारोगा, लाइब्रेरी, शिक्षक भर्ती और सिविल सेवा जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। अरुण कुमार का उद्देश्य कम खर्च में विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देना है।
ऐप कैसे काम करता है
अरुण कुमार के मुताबिक, ऐप स्मार्टफोन, आईफोन और लैपटॉप पर चलाया जा सकता है। पहले ऐप डाउनलोड करना होता है, फिर लॉगिन और रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। इसके बाद पढ़ाई शुरू की जा सकती है, अलग-अलग परीक्षाओं के लिए अलग अवधि के कोर्स उपलब्ध हैं। लाइब्रेरी से जुड़े कोर्स की अवधि 30 दिन है। कांस्टेबल और सीजीएल की तैयारी के लिए 45-45 दिन का कोर्स है। शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए भी 30 दिन का कोर्स दिया गया है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई का समय और प्रगति भी ऐप पर देख सकते हैं।
अभ्यास पर जोर
अरुण कुमार का कहना है कि सिर्फ किताबें रटने के बजाय सवालों का अभ्यास करना ज्यादा जरूरी है। ऐप पर वीडियो लेक्चर दिए जाते हैं। एक बार में सीमित सामग्री पढ़ाई जाती है और फिर उससे जुड़े सवाल हल करवाए जाते हैं। नियमित अभ्यास से परीक्षा में सवालों का सामना करना आसान हो जाता है, अरुण कुमार बिहार के सीतामढ़ी जिले की शिवायनी पंचायत के रहने वाले हैं। वे 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके परिवार के 16 सदस्य सिविल सेवा में हैं। वह राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित मुखिया ऋतु जायसवाल के पति भी हैं। उनका मानना है कि सही मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास से विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।







