मुजफ्फरपुर के एल.एन.टी. कॉलेज में एम.एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा आयोजित जन्मोत्सव सह कवि सम्मेलन में युवा कवि एवं समाजसेवी मुस्कान केशरी को साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सेवा रत्न सम्मान से नवाजा गया। सम्मान समारोह में कई कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया और विभिन्न विधाओं में अन्य साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया।
मुजफ्फरपुर सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन की बैठक मालीघाट में संस्थान की संरक्षक एवं वरिष्ठ कठपुतली कलाकार श्रीमती कांता देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में साहित्य, लोकसंस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान को प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई, एम.एस. केशरी पब्लिकेशन की ओर से एल.एन.टी. कॉलेज, मुजफ्फरपुर में जन्मोत्सव सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा कवि एवं समाजसेवी मुस्कान केशरी को साहित्य और समाजसेवा में उनके योगदान के लिए सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में क्या-क्या हुआ
फाउंडेशन के सचिव एवं कठपुतली कलाकार सुनील कुमार तथा मुजफ्फरपुर शांति सेना के संयोजक प्रोफेसर सोनू सरकार ने संयुक्त रूप से मुस्कान केशरी को अंगवस्त्र, महात्मा गांधी की तस्वीर और लीची गीत संग्रह ‘लीचिया लाले लाल’ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।
भाजपा नेता एवं निषाद संघर्ष मोर्चा के संरक्षक रंजीत सहनी ने विभिन्न विधाओं में योगदान देने वाले कवियों और समाजसेवियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। भक्ति काव्य के लिए सुप्रिया सोनी, हास्य काव्य के लिए अचानक ईश्वर, करुणा काव्य के लिए दीपा श्रीवास्तव, यथार्थ काव्य के लिए सुजाता शर्मा, शृंगार काव्य के लिए सदैव सौरभ, हौसले पर आधारित काव्य के लिए पीयूष कुमार, गीत के लिए गौतम कुमार वात्सल्यन, गजल के लिए हमीदी जी तथा सामाजिक कार्यों के लिए लाल पासवान बच्चन को सम्मानित किया गया।

कवि सम्मेलन में गौतम कुमार वात्सल्यन, अचानक ईश्वर, हमीदी जी, सविता राज, दीपा श्रीवास्तव, सुनील कुमार, श्रवण कुमार, धीरज कुमार झा, उमेश राज, शिवेंद्र कुमार, इंजीनियर दिनेश कुमार सिन्हा, अरूप कुमार दास, चंदन कुमार, स्मृति सुमन, काजल कुमारी, अनीश कुमार, आदिल कुमार, तुषार कुमार, उदय कुमार, अभिषेक कुमार, लाल बच्चन पासवान, जगदीश शर्मा और अंशु कुमार सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने ‘सेवा में समर्पित सब दिन जेकरा ला प्रकृति हय’ और ‘लीचिया लाले लाल’ की प्रस्तुति दी।
लीचीपुरम पुनर्जागरण के संयोजक सुरेश कुमार गुप्ता, युवा समाजसेवी विक्रम जय नारायण निषाद, कठपुतली कलाकार सुनील कुमार और शांति सेना के संयोजक प्रोफेसर सोनू सरकार ने मुस्कान केशरी को सफल आयोजन और सम्मान प्राप्त करने पर बधाई दी।







