मुजफ्फरपुर में सूत्रधार ने नुक्कड़ नाटक से प्रदूषण मुक्त दिवाली की अपील की

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सौजन्य से नाट्य संस्था सूत्रधार ने मुजफ्फरपुर में वायु और ध्वनि प्रदूषण पर आधारित नुक्कड़ नाटक “हरित दिवाली-स्वस्थ दिवाली” का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ रंगकर्मी नवाब आलम द्वारा लिखित और निर्देशित इस नाटक में पटाखों से होने वाले नुकसान और चार शहरों में प्रतिबंध की जानकारी दी गई। लोगों से प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील की गई।

मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, पटना के सौजन्य से चर्चित नाट्य संस्था सूत्रधार ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में वायु एवं ध्वनि प्रदूषण पर आधारित नुक्कड़ नाटक “हरित दिवाली-स्वस्थ दिवाली” का प्रदर्शन किया, नाटक का लेखन और निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी एवं सूत्रधार के महासचिव नवाब आलम ने किया। बृहस्पतिवार को सरैयागंज, इमलीचट्टी बस स्टैंड, मुजफ्फरपुर जंक्शन और आदर्श राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीएमपी कम्पाउंड मालीघाट में इसका मंचन किया गया।

नाटक में क्या दिखाया गया

नाटक में क्या दिखाया गया

नाटक में बताया गया कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण का जीवन में बड़ा महत्व है। दिवाली में पटाखों के विस्फोट से उत्पन्न तेज आवाज और धुआं स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। पटाखों से सल्फर, कार्बन, लौह तत्व और आर्सेनिक निकलते हैं, जो लोगों को बीमार बना रहे हैं, नाटक में यह भी उल्लेख किया गया कि पटना में हाल के दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब स्थिति में रहा है। ऐसे में पटाखों के इस्तेमाल से नुकसान बढ़ सकता है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पटना, गया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में पटाखे छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है।

कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी संजय यादव ने किया। नाटक में सुनील कुमार, कुमकुम भारती, महावीर साह, खुशबू उर्फ प्रमिला देवी और कृष्णा भगत शामिल रहे, सूत्रधार के महासचिव नवाब आलम, जिन्हें बिहार सरकार द्वारा भिखारी ठाकुर कला पुरस्कार (वरिष्ठ रंगमंच) से सम्मानित किया जा चुका है, ने बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील की।

Author

  • अनामिका गुप्ता

    मैं अनामिका गुप्ता, एक पत्रकार हूँ। पिछले 5 वर्षों में मैंने ब्रेकिंग, राजनीति, अपराध, सामाजिक, मनोरंजन, टेक्नोलोजी, खेल, विज्ञान, वित्त एवं निवेश और प्रौद्योगिकी मुद्दों और फीचर स्टोरीज़, हर विधा में काम किया है। जटिल मामलों को सरल भाषा में समझाना मेरी कला है और निष्पक्ष रिपोर्टिंग मेरी पहचान। इस वेबसाइट पर मैं पाठकों तक सच्चाई पहुँचाने का काम करती हूँ।

📢 Sponsored
Property Advertisement