वैशाली में कविवर प्रो. उमाकांत वर्मा की जन्मशताब्दी मनाई गई, कठपुतली कलाकार सुनील कुमार सम्मानित

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित जयप्रकाश इवनिंग इंटर कॉलेज में कविवर प्रो. उमाकांत वर्मा की जन्मशताब्दी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कठपुतली कलाकार सुनील कुमार को बज्जि नाट्य कला सम्मान से सम्मानित किया गया।

बैठक का आयोजन

इस आयोजन को लेकर रविवार को मालीघाट स्थित सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान की संरक्षक एवं कठपुतली कलाकार कांता देवी ने की, कांता देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयप्रकाश इवनिंग इंटर कॉलेज, हाजीपुर में कविवर प्रो. उमाकांत वर्मा जी की जन्मशताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया।

मौजूद रहे गणमान्य लोग

मौजूद रहे गणमान्य लोग

समारोह में पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजकुमार, बिहार महिला परिषद की अध्यक्ष चंदना सहाय, कविवर प्रो. उमाकांत वर्मा की पुत्री डॉ. किरण वर्मा, जयप्रकाश इवनिंग इंटर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अनीता सहाय तथा कवि अखौरी चंद्रशेखर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह

सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन के सचिव एवं कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने कार्यक्रम में आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति राजकुमार के हाथों उन्हें अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह और मेडल भेंट कर बज्जि नाट्य कला सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बज्जिका साहित्य के दिवंगत विद्वान के परिजनों को बज्जि-रत्न शाश्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्यकारों को बज्जि-रत्न शिखर सम्मान तथा बज्जि कला-संस्कृति सेवा सम्मान से बज्जिका कला, पुस्तक सेवा, संस्कृति, नाटक, सिनेमा आदि क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में हुए सम्मानित

बड़ी संख्या में हुए सम्मानित

संजय वर्मा की अध्यक्षता और अखौरी चंद्रशेखर के संचालन में आयोजित इस समारोह में बज्जिका के 100 से अधिक दिवंगत एवं जीवित लोगों को सम्मानित किया गया, जिनका बज्जिका साहित्य, कला, रंगमंच व प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान रहा है।

समारोह में अनेक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बज्जिका की पहली फीचर फिल्म ‘आजूर’ के निर्माता-निर्देशक प्रिय आर्यन, बज्जिका कला की हस्ताक्षर श्रीमती कांचन प्रकाश, पत्रकार एवं साहित्यकार सुरेन्द्र मानपुरी, बज्जिका रामायण के रचयिता स्व. डॉ. अवधेश्वर अरुण के पुत्र डॉ. रणवीर कुमार राजन, रामनरेश शर्मा, देवेन्द्र राकेश, डॉ. विद्या चौधरी, डॉ. भावना, मणिभूषण सिंह ‘अकेला’, विजय विनीत, राणा, ब्रजेश, ज्वाला सांध्यपुष्प, डॉ. पूनम सिंहा श्रेयसी और उदय नारायण सिंह समेत बड़ी संख्या में बज्जिका साहित्यकार व शुभचिंतक मौजूद थे।

संजय वर्मा की अध्यक्षता

बधाई संदेश

सम्मान पाने पर कठपुतली कलाकार सुनील कुमार को शांति सेना मुजफ्फरपुर के संयोजक सोनू सरकार, सामाजिक कार्यकर्ता शम्भू मोहन प्रसाद, साईं सेवादार अविनाश कुमार, परफेक्ट सोलुशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर, पथ परिवर्तन के विक्रम जयनारायण निषाद, समसी युवा विकास मंच के मोहम्मद हसीब, अमन चिल्ड्रेन स्कूल की प्राचार्य बबिता ठाकुर तथा सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Author

  • मैं अनामिका गुप्ता, एक पत्रकार हूँ। पिछले 5 वर्षों में मैंने ब्रेकिंग, राजनीति, अपराध, सामाजिक, मनोरंजन, टेक्नोलोजी, खेल, विज्ञान, वित्त एवं निवेश और प्रौद्योगिकी मुद्दों और फीचर स्टोरीज़, हर विधा में काम किया है। जटिल मामलों को सरल भाषा में समझाना मेरी कला है और निष्पक्ष रिपोर्टिंग मेरी पहचान। इस वेबसाइट पर मैं पाठकों तक सच्चाई पहुँचाने का काम करती हूँ।

📢 Sponsored
Property Advertisement