भोपाल के पुराने इलाके में होली से पहले मिलावट की आशंका को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच शुरू की है। मंगलवारा और ओल्ड सिटी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में टीमों ने छापेमारी की, जहां मिठाई की दुकानें और डेयरियां ज्यादा हैं।
विभाग ने आनंद मावा भंडार, राजश्री मावा, महाकाल मावा भंडार, भोपाल डेरी, न्यू कृष्णा डेरी (नादरा बस स्टैंड) सहित कई जगहों से मावा, पनीर, दही, घी, मिल्क केक, रिफाइंड सोयाबीन तेल, खुला सोया तेल, ड्राई फ्रूट्स, नमकीन, मैदा और बेसन जैसे खाद्य पदार्थों के कुल 246 नमूने लिए गए हैं। ये सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं ताकि मिलावट या गुणवत्ता की जांच हो सके।
पुराने भोपाल में मिलावट संबंधी शिकायतें सबसे अधिक आने के कारण इस क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई। होली पर मावा, पनीर और दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ने से मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए विभाग ने पहले से सतर्कता बरती है। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई अनियमितता पाई गई तो संबंधित दुकानदारों या कारखानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती है, जिसमें जुर्माना, सामान जब्त करना और लाइसेंस रद्द करना शामिल है। उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि त्योहार के दौरान पैकेज्ड और FSSAI प्रमाणित सामान ही खरीदें तथा संदिग्ध चीजों की जानकारी तुरंत विभाग को दें। अभियान जारी रहेगा।
📌 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भोपाल में MP बोर्ड कक्षा 5-8 के गणित-संस्कृत पेपर लीक, साइबर पुलिस जांच में जुटे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें