मुजफ्फरपुर में चार दिवसीय धार्मिक आयोजन, रामभद्राचार्य और धीरेंद्र शास्त्री का आगमन
बिहार के मुजफ्फरपुर में बेला मोड़ के पास चार दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस कार्यक्रम में जगतगुरु रामभद्राचार्य 22 अप्रैल को पहुंचेंगे, जबकि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 25 अप्रैल को अपना दरबार लगाएंगे। लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है। 20 एकड़ में बन रहा विशाल पंडाल, सरकारी कार्यक्रमों के कारीगर जुटे बेला-रोहुआ रोड स्थित रामकृपाल नगर के आगे बेला मोड़ के पास करीब 20 एकड़ जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, मंच और पंडाल निर्माण के लिए वही कारीगर जुटाए गए हैं, जो बड़े सरकारी कार्यक्रमों में काम करते हैं। पंडाल निर्माण के लिए खेत की जमीन को समतल कर कार्य शुरू कर दिया गया है। कथा, प्रवचन और महंती प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को जगतगुरु रामभद्राचार्य मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। इस दिन वे अपने शिष्य दीनानाथ दास को महंती प्रदान करेंगे। 23 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 24 अप्रैल को रामभद्राचार्य द्वारा कथा और प्रवचन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के श...