मुजफ्फरपुर में रामनवमी के पावन पर्व को लेकर शहर के वार्ड 38 में इन दिनों खास उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार की तैयारियों के बीच पूर्व वार्ड पार्षद इकबाल कुरैशी और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर सभी मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई का अभियान चलाया। इस पहल का उद्देश्य न केवल धार्मिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाना था, बल्कि पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देना भी रहा।
पूर्व पार्षद का कहना हैं
वार्ड 38 के अंतर्गत आने वाली सब से प्रमुख मंदिर मां बंगलामुखी मंदिर में सुबह से ही सफाई कार्य शुरू कर दिया गया था। स्थानीय युवाओं और सफाई कर्मियों ने मिलकर मंदिर परिसर, रास्तों और आसपास के इलाकों को पूरी तरह साफ किया। जगह-जगह कचरे को हटाया गया और रास्तों को धोकर साफ-सुथरा बनाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सफाई अभियान वार्ड में आने वाली सभी मंदिरों में किया जा रहा हैं, साथ ही मंदिरों के बाहर ब्लीचिंग पाउडर की लाइन डाली गई, ताकि स्वच्छता के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। यह कदम विशेष रूप से इस बात को ध्यान में रखते हुए उठाया गया कि त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में ब्लीचिंग का छिड़काव एक जरूरी और सराहनीय पहल मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है
इस तरह के प्रयासों से न केवल त्योहार का माहौल और भी बेहतर बनता है, बल्कि लोगों में जागरूकता भी बढ़ती है। कई बुजुर्गों ने बताया कि पहले इस तरह की संगठित सफाई कम देखने को मिलती थी, लेकिन अब युवाओं की भागीदारी से माहौल बदल रहा है। इस मौके पर समाजसेवी इकबाल कुरैशी ने सभी वार्डवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहार हमें एकजुटता और भाईचारे का संदेश देते हैं। “हम सभी का कर्तव्य है कि अपने आसपास के माहौल को साफ रखें और मिलजुल कर त्योहार मनाएं,” उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी अपील की कि लोग स्वच्छता बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।
पूरे वार्ड में इस पहल की सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि इस तरह के प्रयास हर त्योहार पर होने चाहिए, ताकि शहर साफ-सुथरा और स्वस्थ बना रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस अभियान का हिस्सा बनता नजर आया, जो इस बात का संकेत है कि समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। रामनवमी के इस खास मौके पर वार्ड 38 का यह प्रयास न सिर्फ स्वच्छता का उदाहरण बना है, बल्कि एकता और सहयोग की मिसाल भी पेश कर रहा है।
अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता: ट्रंप का अल्टीमेटम- 'जल्दी करें वार्ताकार, वरना बहुत देर हो जाएगी'

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें