मुजफ्फरपुर: अतिक्रमण का स्थायी समाधान, वेंडिंग जोन के लिए मास्टर प्लान

मुजफ्फरपुर। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने व्यापक रणनीति तैयार की है। नगर आयुक्त और एसडीओ पूर्वी संयुक्त रूप से वेंडिंग जोन के लिए मास्टर प्लान बना रहे हैं, जिसमें स्ट्रीट वेंडर्स को मुख्य बाजार से अलग निर्धारित स्थानों पर दुकान लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह और एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार मिलकर इस योजना पर काम कर रहे हैं। मंगलवार को दोनों अधिकारियों के बीच इस संबंध में बैठक भी हुई। इस योजना के तहत शहर में अलग-अलग स्थानों पर वेंडिंग जोन चिह्नित किए जा रहे हैं, जिन्हें विकसित करने के बाद सभी स्ट्रीट वेंडर्स को वहां स्थान दिया जाएगा।

मुजफ्फरपुर: अतिक्रमण का स्थायी समाधान, वेंडिंग जोन के लिए मास्टर प्लान

"प्रतीकात्मक फोटो:

अतिक्रमण के चलते बाधित हो रहा आवागमन

शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण गंभीर समस्या बन गया है। मोतीझील, देवी मंदिर से पानी टंकी चौक, क्लब रोड, अघोरिया बाजार चौक, कलमबाग चौक, कंपनीबाग, सरैयागंज और अखाड़ाघाट समेत कई क्षेत्रों में सड़कों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर अभियान चलाए गए, लेकिन कोई स्थायी लाभ नहीं मिला। निगम के सूत्रों के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के कुछ घंटों के भीतर ही दोबारा कब्जा कर लिया जाता है। इससे शहर में अतिक्रमण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया है।

वेंडिंग जोन और फ्लाइंग स्क्वाड का गठन

मुख्य बाजार से अलग हटकर बनेंगे वेंडिंग जोन मास्टर प्लान के अनुसार, वेंडिंग जोन को मुख्य बाजार से अलग हटकर विकसित किया जाएगा, ताकि यातायात प्रभावित न हो। इन क्षेत्रों में बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के साथ-साथ विक्रेताओं को स्थायी आजीविका प्रदान करना है।

फ्लाइंग स्क्वाड करेगा आन-स्पॉट जुर्माना

एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार ने बताया कि वेंडिंग जोन बनने के बाद नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम से फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया जाएगा। यह टीम शहरी क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहेगी और जहां भी अतिक्रमण होगा, वहां आन-स्पॉट जुर्माना किया जाएगा। टीम के कामकाज की मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

शीघ्र चलाया जाएगा विशेष अभियान

एसडीओ पूर्वी ने बताया कि मास्टर प्लान तैयार होने के बाद शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। फिलहाल स्थल चिह्नित करने का काम जारी है, जिसके बाद वेंडिंग जोन को विकसित किया जाएगा।

यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।


टिप्पणियाँ

Trending News

भोपाल की किरण मेहर: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक अभिनय सफर

लोकेश गौतम: स्कूल से राष्ट्रीय मंच तक, नृत्य की दुनिया में एक प्रेरणादायक सफर

प्रयाग साहू: समकालीन रंगमंच से सिनेमा तक एक संवेदनशील कलाकार की यात्रा