मुजफ्फरपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुरालियों ने जलाया शव, चार हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल पक्ष द्वारा जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने हत्या और सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुरालियों ने जलाया शव, चार हिरासत में
"प्रतीकात्मक फोटो:

शव जलने के बाद पहुंचे परिजन

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतपुरा गांव में 26 वर्षीय चांदनी कुमारी की मौत हो गई। मृतका के पिता रामवृक्ष ने बताया कि उन्हें देवर से फोन पर बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। जब वे गांव पहुंचे, तो चांदनी घर पर नहीं थीं। ग्रामीणों से जानकारी मिली कि उनकी मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव का दाह संस्कार कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक शव पूरी तरह जल चुका था। मृतका के पिता का आरोप है कि यह हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश थी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के अधिकांश लोग फरार हो गए।

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्वी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के आरोपों के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों की ओर से औपचारिक आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।

टिप्पणियाँ

Trending News

भोपाल की किरण मेहर: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक अभिनय सफर

लोकेश गौतम: स्कूल से राष्ट्रीय मंच तक, नृत्य की दुनिया में एक प्रेरणादायक सफर

प्रयाग साहू: समकालीन रंगमंच से सिनेमा तक एक संवेदनशील कलाकार की यात्रा