बरेली: साली संग भागा दामाद, ससुर ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

बरेली में एक युवक अपनी साली के साथ फरार हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दामाद लंबे समय से दहेज की मांग कर रहा था और बेटी को प्रताड़ित करता था। फरार होते वक्त साली अपने साथ करीब 30 तोला सोना और नकदी ले गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करता था दामाद

इज्जतनगर थाना क्षेत्र से यह मामला सामने आया है। पीड़ित ससुर ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बेटी का विवाह भोजीपुरा क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही दामाद का व्यवहार ठीक नहीं था और वह आए दिन दहेज मांगता था। आरोप है कि दामाद कार और बाइक के लिए रुपये की मांग करता था और मांग पूरी न होने पर बेटी को मारता-पीटता था। एक बार तो उसने बेटी पर तेल डालकर जान से मारने की कोशिश की।

साली के साथ फरार हुआ जीजा

ससुर ने आगे बताया कि 29 जून को दामाद अपने एक दोस्त के साथ घर आया और उसने छोटी बेटी को अपने झांसे में लेकर उसे साथ ले जाने की बात कही। परिजनों ने पुलिस को बताया कि फरार होते समय लड़की अपने साथ करीब 30 तोला सोने के जेवर और 50 हजार रुपये नकद ले गई। जब इस बारे में दामाद के भाइयों से बात की गई तो उन्होंने मामला शांत कराने के बजाय झगड़ा शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ससुर की शिकायत पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने दामाद, उसके भाइयों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author

  • मैं अनामिका गुप्ता, एक पत्रकार हूँ। पिछले 5 वर्षों में मैंने ब्रेकिंग, राजनीति, अपराध, सामाजिक, मनोरंजन, टेक्नोलोजी, विज्ञान, वित्त एवं निवेश और प्रौद्योगिकी मुद्दों और फीचर स्टोरीज़, हर विधा में काम किया है। जटिल मामलों को सरल भाषा में समझाना मेरी कला है और निष्पक्ष रिपोर्टिंग मेरी पहचान। इस वेबसाइट पर मैं पाठकों तक सच्चाई पहुँचाने का काम करती हूँ।