मुजफ्फरपुर: दिव्यांग युवक की जलने से मौत, मां ने पति और बेटे पर लगाया हत्या का आरोप

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिव्यांग युवक की जलने से मौत हो गई। मृतक की मां ने संपत्ति विवाद में अपने पति और छोटे बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से तीन आरोपी फरार हैं।

मुजफ्फरपुर: दिव्यांग युवक की जलने से मौत, मां ने पति और बेटे पर लगाया हत्या का आरोप
"प्रतिनिधिक तस्वीर"

झोपड़ी में सो रहे युवक की मौत

यह घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव की है। 45 वर्षीय राजेश राय एक पैर से दिव्यांग थे। ग्रामीणों के अनुसार, राजेश अपनी झोपड़ी में सो रहे थे, तभी आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के आग बुझाने की कोशिशों के पहले ही राजेश की मौत हो चुकी थी।

हाथ-पैर बांधकर जलाने का आरोप

मृतक की मां तेतरी देवी ने पुलिस को बताया कि संपत्ति हड़पने की नीयत से उसके पति राजकुमार राय, छोटे बेटे मिथिलेश राय और उसकी पत्नी रानी ने मिलकर राजेश को हाथ-पैर बांधकर जलाया। उनके अनुसार, परिवार के पास दो बीघा जमीन है, जिससे आरोपी राजेश को बेदखल करना चाहते थे। घटना की सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रंजनी कांत पटेल ने बताया कि राजेश का जला हुआ शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दो दिन पहले भी हुआ था विवाद

परिवार के सूत्रों के अनुसार, राजकुमार राय की पांच संतान हैं - तीन बेटे और दो बेटियां। राजेश सबसे बड़े थे। दिव्यांग होने के कारण उनकी शादी नहीं हुई थी। वह अपनी बूढ़ी मां के साथ रहते थे और दुकान चलाकर गुजर-बसर करते थे। संपत्ति को लेकर राजेश का पिता और छोटे भाई से अक्सर विवाद होता रहता था। घटना से दो दिन पहले भी पुलिस सुलह-समझौते के लिए मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद से आरोपी पिता-पुत्र और बहू फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंदौर ड्रग्स मामला: मुंबई का इत्र कारोबारी गिरफ्तार, एमडी ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

टिप्पणियाँ

Trending News

मिर्जापुर: पुलिस चौकी में घुसे 50 दबंग, दरोगा-सिपाही की पिटाई; तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: बकरी चोरी के शक में भीड़ ने रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को पोल से बांधकर पीटा

मुजफ्फरपुर को मिली 93.75 करोड़ की सौगात: सिटीज 2.0 योजना से होगा कचरा मुक्त