मिर्जापुर: पुलिस चौकी में घुसे 50 दबंग, दरोगा-सिपाही की पिटाई; तीन गिरफ्तार

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक पुलिस चौकी के अंदर घुसकर करीब 50 लोगों ने दरोगा और सिपाही की जमकर पिटाई की। आरोपियों ने चौकी में तोड़फोड़ भी की, पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और बिल्ला नोच लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिर्जापुर: पुलिस चौकी में घुसे 50 दबंग, दरोगा-सिपाही की पिटाई; तीन गिरफ्तार

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद और एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।

ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर से बढ़ा विवाद

घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्पताल चौकी की है। पुलिस के अनुसार, एक ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की मामूली टक्कर हो गई। इसके बाद ई-रिक्शा पर सवार लोग चालक से सड़क पर ही उलझ गए। विवाद बढ़ता देख चौकी पर तैनात सिपाही मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा चालक को सुरक्षित चौकी ले आए। पुलिस ने विवाद कर रहे दूसरे पक्ष को भी चौकी बुलाया। इसी दौरान आरोपियों ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया और फिर चौकी में ही हमला कर दिया।

आधे घंटे चला हंगामा, पिस्टल से दी धमकी

आरोप है कि हमलावरों के पास पिस्टल भी थी। उन्होंने पिस्टल लहराकर पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। एक आरोपी ने कहा कि वह हाईकोर्ट में वकील है और 'मर्डर' कर देगा। हमलावरों ने चौकी का कनेक्शन तार तोड़ दिया, जिससे पुलिस बाहर संपर्क नहीं कर पाई। चौकी प्रभारी मनोज राय ने बताया कि हमलावरों ने उनके मोबाइल भी छीन लिए। करीब आधे घंटे तक चौकी में अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा तब जाकर मामला शांत हुआ।

क्या कार्रवाई हुई?

चौकी प्रभारी मनोज राय की तहरीर पर पुलिस ने भरत, मनोज, विकास, हरेंद्र प्रताप (नामजद) और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। सभी आरोपी देहात कोतवाली क्षेत्र के मेउली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

मुजफ्फरपुर को मिली 93.75 करोड़ की सौगात: सिटीज 2.0 योजना से होगा कचरा मुक्त

टिप्पणियाँ

Trending News

मुजफ्फरपुर: किशोरी का शव पोखर में मिला, प्रेमी पर हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर: कपड़ा मॉल में भीषण आग, लाखों का सामान जला, ढाई घंटे में काबू

नर्मदापुरम: SUV-ट्रैक्टर टक्कर में 5 की मौत, 7 घायल