UP: ओला कैब में बैठकर चलता था 100 करोड़ का बेटिंग नेटवर्क, दुबई से होता था कंट्रोल
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए सट्टेबाजी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। इस सिंडिकेट ने छह महीने में करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन किया था। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। "प्रतीकात्मक फोटो: कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राचीन शिव मंदिर, बर्रा-6 के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर चार अन्य फरार आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया गया। विदेश से संचालित हो रहा था पूरा नेटवर्क जांच में खुलासा हुआ है कि यह सिंडिकेट भारत से बाहर से संचालित हो रहा था। गिरोह के सरगना दुबई, कंबोडिया और थाईलैंड में बैठकर पूरे नेटवर्क को नियंत्रित कर रहे थे। करीब 400 लोगों का यह नेटवर्क अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर रहा था। ठगी का तरीका और शातिर हथकंडे आरोपी प्रतिबंधित गेमिंग ऐप और वेबसाइट के माध्यम से लोगों को अपना निशाना बनाते थे। शुरुआत में छोटी रकम जिताकर पीड़ितों का विश्व...