संदेश

uttar pradesh news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

UP: ओला कैब में बैठकर चलता था 100 करोड़ का बेटिंग नेटवर्क, दुबई से होता था कंट्रोल

चित्र
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए सट्टेबाजी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। इस सिंडिकेट ने छह महीने में करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन किया था। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। "प्रतीकात्मक फोटो: कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राचीन शिव मंदिर, बर्रा-6 के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर चार अन्य फरार आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया गया। विदेश से संचालित हो रहा था पूरा नेटवर्क जांच में खुलासा हुआ है कि यह सिंडिकेट भारत से बाहर से संचालित हो रहा था। गिरोह के सरगना दुबई, कंबोडिया और थाईलैंड में बैठकर पूरे नेटवर्क को नियंत्रित कर रहे थे। करीब 400 लोगों का यह नेटवर्क अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर रहा था। ठगी का तरीका और शातिर हथकंडे आरोपी प्रतिबंधित गेमिंग ऐप और वेबसाइट के माध्यम से लोगों को अपना निशाना बनाते थे। शुरुआत में छोटी रकम जिताकर पीड़ितों का विश्व...

कानपुर: खेतों में झोपड़ी बनाकर चलाते थे ठगी, 20 युवक गिरफ्तार

चित्र
कानपुर। पुलिस ने घाटमपुर क्षेत्र के रेउना में खेतों में बनी झोपड़ियों से साइबर ठगी करने वाले 20 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी या बैंक कर्मचारी बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करते थे। गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपियों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं और 11वीं कक्षा तक है।  "प्रतीकात्मक फोटो: पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार शाम को की। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में पुलिस टीम 17 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। ड्रोन की मदद से पूरे इलाके की निगरानी की गई और चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा गया। खेतों में बनी झोपड़ियों से चलता था ठगी का धंधा पुलिस के अनुसार, ये युवक रेउना थाना क्षेत्र के रठिगांव, लक्ष्मणपुर, समाज नगर, बड़ेला और आदिगांव गांवों में खेतों और बगीचों में बनी छोटी-छोटी झोपड़ियों से अपना नेटवर्क चलाते थे। सुबह होते ही ये युवक यहां इकट्ठा हो जाते थे और देशभर के लोगों को फोन करके ठगी करते थे। पुलिस को पहले से सूचना मिल रही थी कि यह इलाका साइबर ठगी का हॉटस्पॉट बन चुका है। इसके बाद सिविल ड्रेस में पुलिस टीम ने पहले इलाके का जायजा लिया ...