मुजफ्फरपुर: बकरी चोरी के शक में भीड़ ने रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को पोल से बांधकर पीटा

बिहार के मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर लोहे के पोल से बांध दिया और जमकर पिटाई की। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

मुजफ्फरपुर: बकरी चोरी के शक में भीड़ ने रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को पोल से बांधकर पीटा"प्रतिनिधिक तस्वीर"

अहियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी मोतिहारी रोड स्थित पटेल स्वीट के सामने यह घटना घटी। मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में पिछले दो दिनों से बकरी चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश था। आज एक बार फिर कुछ लोग कथित रूप से बकरी चोरी कर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी।

भीड़ ने एक युवक को पकड़ा, साथी फरार

लोगों ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल हो गए। इसके बाद भीड़ ने युवक को लोहे के पोल से बांधकर पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना पर 112 की टीम और अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद भीड़ को शांत कराया और युवक को चंगुल से मुक्त कराया। घायल युवक को मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित रिटायर्ड अधिकारी का बेटा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक निवासी एक रिटायर्ड कृषि अधिकारी के पुत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और स्मैक का सेवन करता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह घटना सिर्फ बकरी चोरी से जुड़ी है या इसके पीछे कोई गिरोह सक्रिय है। फरार हुए अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।

छिंदवाड़ा: फर्जी तांत्रिक ने सोने से पानी उतारने के नाम पर ठगे 5 लाख के जेवर, गिरफ्तार

टिप्पणियाँ

Trending News

मुजफ्फरपुर: किशोरी का शव पोखर में मिला, प्रेमी पर हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर: कपड़ा मॉल में भीषण आग, लाखों का सामान जला, ढाई घंटे में काबू

नर्मदापुरम: SUV-ट्रैक्टर टक्कर में 5 की मौत, 7 घायल