छिंदवाड़ा: फर्जी तांत्रिक ने सोने से पानी उतारने के नाम पर ठगे 5 लाख के जेवर, गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पुलिस ने एक ऐसे फर्जी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है, जिसने बीमार महिला को ठीक करने का झांसा देकर नागपुर निवासी व्यक्ति से करीब पांच लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए थे। पुलिस ने सभी जेवर बरामद कर लिए हैं।

छिंदवाड़ा: फर्जी तांत्रिक ने सोने से पानी उतारने के नाम पर ठगे 5 लाख के जेवर, गिरफ्तार
"प्रतिनिधिक तस्वीर"

कुंडीपुरा थाना पुलिस ने इलाज के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तांत्रिक विधि से बीमारी ठीक करने का दावा कर एक व्यक्ति से सोने के जेवर ठग लिए थे। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पचमढ़ी मेले में हुआ था संपर्क

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर निवासी नरेंद्र सेठे ने 26 अप्रैल को कुंडीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार थी और इलाज के बावजूद आराम नहीं मिल रहा था। इसी दौरान पचमढ़ी महादेव मेले में उनकी मुलाकात नरसिंहपुर जिले के जमुनिया निवासी निलेश नाथ से हुई। आरोपी मेले में जड़ी-बूटी बेच रहा था और उसने खुद को तांत्रिक विद्या का जानकार बताते हुए महिला को ठीक करने का दावा किया। उसने "सोने से पानी उतारने" की बात कहकर पीड़ित को अपने झांसे में ले लिया।

सिवनी के सुनसान स्थान पर की वारदात

आरोपी के कहने पर पीड़ित परिवार 5 मार्च को सोने के जेवर लेकर छिंदवाड़ा पहुंचा। इसके बाद आरोपी उन्हें सिवनी के प्राण मोती तालाब के पास एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पूजा-पाठ का बहाना बनाकर पीड़ित की आंखें बंद करवाई गईं और मौका मिलते ही आरोपी जेवर लेकर फरार हो गया।

28 अप्रैल को की गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस ने 28 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से करीब पांच लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद कर लिए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी ठगी के मामलों में शामिल रहा है। वह मेलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खुद को तांत्रिक बताकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र भगत, उपनिरीक्षक अरविंद बघेल सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के अधिकारी शामिल रहे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि तांत्रिक झांसे और झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सागर की महिला की एंजियोप्लास्टी के दौरान मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

टिप्पणियाँ

Trending News

मुजफ्फरपुर: किशोरी का शव पोखर में मिला, प्रेमी पर हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर: कपड़ा मॉल में भीषण आग, लाखों का सामान जला, ढाई घंटे में काबू

नर्मदापुरम: SUV-ट्रैक्टर टक्कर में 5 की मौत, 7 घायल