जबलपुर बरगी बाँध हादसा: मुख्यमंत्री के निर्देश पर कई कर्मचारी निलंबित, जारी है राहत-बचाव अभियान

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बाँध में हुए क्रूज हादसे में सरकार ने सख्ती दिखाते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। अब तक इस हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चार लोग अभी भी लापता हैं। राहत-बचाव दल लगातार तलाश अभियान में जुटे हैं।

जबलपुर बरगी बाँध हादसा: मुख्यमंत्री के निर्देश पर कई कर्मचारी निलंबित, जारी है राहत-बचाव अभियान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निलंबित किए गए कर्मचारियों में क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र शामिल हैं। इनके अलावा, होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के प्रबंधक सुनील मरावी को भी कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक संजय मल्होत्रा को विभागीय जांच के लिए मुख्यालय अटैच किया गया है।

राहत-बचाव अभियान जारी, चार लोग अब भी लापता

बरगी बाँध क्षेत्र में राहत-बचाव कार्य तीसरे दिन भी जारी है। अब तक कुल 28 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। हालाँकि, चार क्रूज सवारों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है, जिनकी तलाश में प्रशासन की टीमें लगातार प्रयासरत हैं। यह हादसा किसी बड़ी लापरवाही का परिणाम बताया जा रहा है, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि इस दुखद हादसे में लापरवाही बरतने वाले दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन द्वारा हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि हादसे में 28 लोगों की जान बचाने वाले प्रत्येक श्रमिक को 51-51 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। यह कार्रवाई और राहत अभियान राज्य सरकार की ओर से घटना को गंभीरता से लिए जाने का संकेत है। मामले में विभागीय जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

झुंझुनूं: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की कर डाली हत्या

टिप्पणियाँ

Trending News

मुजफ्फरपुर: किशोरी का शव पोखर में मिला, प्रेमी पर हत्या का आरोप

भोपाल: ज्योति शॉपिंग सेंटर स्थित डेल टाउन डांस कंपनी में रिंकू की वन-डे वर्कशॉप आयोजित

नर्मदापुरम: SUV-ट्रैक्टर टक्कर में 5 की मौत, 7 घायल