जबलपुर : तालाब में कमल के डंठल से सांस ली, 5 घंटे बाद RPF ने दबोचा
जबलपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने गिरफ्तारी से बचने के लिए तालाब में पांच घंटे तक डूबकर समय बिताया और सांस लेने के लिए कमल के खोखले डंठल का इस्तेमाल किया। जबलपुर जिले के सिहोरा रेलवे स्टेशन पर यह पूरी घटना 6 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई। आरोपी को अब जबलपुर की विशेष रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा। "प्रतीकात्मक फोटो: कैसे हुई वारदात और फिर शुरू हुआ पीछा घटना 6 अप्रैल, 2026 की सुबह करीब 4:50 बजे की है। आरपीएफ के जवान सिहोरा रेलवे स्टेशन पर निवारक ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ट्रेन नंबर 11753 से उतर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। आरोप है कि इस व्यक्ति ने ट्रेन के अंदर एक महिला के पर्स की चोरी करने की कोशिश की थी और फिर भागने लगा। आरपीएफ कर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी ने स्टेशन के पास स्थित एक काई-युक्त तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में पांच घंटे तक रहा डूबा, कमल के डंठल से ली सांस गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने एक अजीबोगरीब तरीका अपनाया। वह तालाब में डूबकर घंटों तक छिपा रहा। सांस लेने के लिए उसने क...