आरपीआई ने यूपी की 25 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, अकेले लड़ने की भी चेतावनी
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ गठबंधन में 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना है। पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इन सीटों पर दावेदारी पेश करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर भाजपा ने उनकी मांग पर विचार नहीं किया तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।
25 सीटों पर दावेदारी पेश करेंगे आठवले
रामदास आठवले ने शनिवार को लखनऊ के वीवीआइपी अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे, जहां वह 25 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार उतारने का दावा पेश करेंगे। आठवले के अनुसार, उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में दलित बाहुल्य मतदाताओं वाली सीटों पर मजबूत दावेदारी रखती है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का अब प्रदेश में जनाधार नहीं रहा है, इसलिए आरपीआई उन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त विकल्प है।
अकेले चुनाव लड़ने की भी चेतावनी
आठवले ने साफ किया कि अगर भाजपा ने उनकी दावेदारी पर विचार नहीं किया तो पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में हुई भारी मतदान से साबित हो गया है कि इस बार एनडीए की सरकार बनना तय है।
महिला आरक्षण पर कांग्रेस और सपा पर निशाना
आरपीआई प्रमुख ने इस मौके पर महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को आरक्षण देने को लेकर कभी गंभीर नहीं रही। साथ ही, उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोला और कहा कि महिलाओं का विरोध करना समाजवादियों का काम नहीं है।
मुख्यमंत्री से की ये मांग
आठवले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दलित बाहुल्य गांवों में समाज भवन निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि इन भवनों के संचालन की जिम्मेदारी भी दलित समाज को ही दी जाए।
26 नवंबर को लखनऊ में रैली
आरपीआई अध्यक्ष ने घोषणा की कि उनकी पार्टी 26 नवंबर (संविधान दिवस) पर लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करेगी। इस रैली में पार्टी ने एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि आरपीआई प्रदेश के 64 जिलों में अपना संगठन खड़ा कर चुकी है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता भी मौजूद रहे।
अलवर और दिल्ली में 24 घंटे में तीन जघन्य अपराध, कैलाश हिल्स आरोपी गिरफ्तार

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें