MP: 1 जून से 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा, ORS व पानी अनिवार्य

मध्यप्रदेश के राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के उन विद्यार्थियों के लिए पुन: परीक्षा की तिथियाँ घोषित कर दी हैं, जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे या अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा 1 जून से 6 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। संचालक हरजिंदर सिंह के अनुसार, भीषण गर्मी के मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

MP: 1 जून से 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा, ORS व पानी अनिवार्य
"प्रतिनिधिक तस्वीर"

परीक्षा केन्द्रों पर ये सुविधाएं होंगी अनिवार्य

तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए आरएसके ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर शीतल पेयजल, पंखे और ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) की व्यवस्था अनिवार्य कर दी है। साथ ही, यदि किसी विद्यार्थी को लू या डिहाइड्रेशन की समस्या होती है, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। नियमित अंतराल पर विद्यार्थियों को पानी पिलाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

प्रवेश पत्र और अतिरिक्त शिक्षण की व्यवस्था

परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र आरएसके की वेबसाइट www.rskmp.in से 25 मई तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। यह सुविधा शाला प्रमुखों और जनशिक्षा केन्द्रों के माध्यम से उपलब्ध होगी। इससे पहले, विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर देने के लिए शाला स्तर पर विषयवार अतिरिक्त शिक्षण (एक्स्ट्रा टीचिंग) की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट कार्य पूरा नहीं किया है या जिनके 7 अंकों से कम हैं, उनसे प्रोजेक्ट पूरा करवाकर पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा।

कहाँ और कैसे होगी परीक्षा?

पुन: परीक्षा के केन्द्र केवल जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर ही बनाए जाएंगे। यदि किसी एक केन्द्र पर 500 से अधिक परीक्षार्थी हुए, तो आरएसके की अनुमति से अतिरिक्त केन्द्र बनाए जा सकेंगे। इसके लिए सभी स्कूलों की मैपिंग 15 मई तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार प्रश्नपत्रों की ऑन-स्पॉट प्रिंटिंग परीक्षा केन्द्रों पर ही की जाएगी। हर केन्द्र पर कम से कम दो कम्प्यूटर या लैपटॉप, दो प्रिंटर, इंटरनेट और निर्बाध बिजली की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। विद्यार्थियों की उपस्थिति और परीक्षा केन्द्र तक पहुँचाने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख और शिक्षकों की होगी।

भोपाल : 1-30 मई तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक | MP News

टिप्पणियाँ

Trending News

मुजफ्फरपुर: किशोरी का शव पोखर में मिला, प्रेमी पर हत्या का आरोप

भोपाल में वेब सीरीज 'किताब' की शूटिंग खत्म हुई, मुख्य भूमिका में स्थानीय कलाकार

मुजफ्फरपुर: कपड़ा मॉल में भीषण आग, लाखों का सामान जला, ढाई घंटे में काबू