भोपाल में वेब सीरीज 'किताब' की शूटिंग खत्म हुई, मुख्य भूमिका में स्थानीय कलाकार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक नई वेब सीरीज 'किताब' की शूटिंग खत्म हो गई है। इस सीरीज की खास बात यह है कि इसमें मुख्य भूमिकाओं में भोपाल और प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को लिया गया है। सीरीज के लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी फिरोज दरविश ने संभाली है।

Kitaab web series poster

हीरो और हीरोइन की भूमिका में स्थानीय चेहरे

वेब सीरीज 'किताब' में मुख्य अभिनेता (हीरो) की भूमिका भोपाल के कोलर क्षेत्र के रहने वाले आशीष अहिरवार निभा रहे हैं। वहीं, उनके सामने मुख्य अभिनेत्री (हीरोइन) के रूप में मध्य प्रदेश की रहने वाली प्रमीक्षा गजबिये हैं साथ ही फराज खान भी हैं। इन तीनों मुख्य कलाकारों के अलावा सीरीज में अनूप वर्मा और प्रमिक्श गजबिये कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशक फिरोज दरविश ने बताया कि सीरीज की कहानी की जानकारी दी,

Ashish ahirwar
आशीष अहिरवार 

निर्देशक के अनुसार, एक परेशान और अकेला लड़का, जो अपनी जिंदगी से नाखुश है, एक रहस्यमयी किताब के बारे में जानता है, “जिसको पढ़ना सख्त मना है।” कहा जाता है कि इस किताब को पढ़ने से लोगों का दिमाग खराब हो जाता है और उनकी मौत हो जाती है। अपनी पहले से ही बिखरी मानसिक हालत के कारण, वह डरने के बजाय उस किताब को ढूंढने निकल पड़ता है।

वह एक बंद पड़ी लाइब्रेरी तक पहुंचता है, जहां डरावनी कहानियों और चेतावनियों के बावजूद वह अंदर जाकर किताब पा लेता है और पढ़ना शुरू करता है। किताब के अंदर एक और कहानी शुरू होती है, एक लड़के और लड़की की, जहां लड़का धीरे-धीरे लड़की का पीछा करते हुए उससे दोस्ती करता है, और उनके बीच एक अजीब सा रिश्ता बनने लगता है।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह साफ होने लगता है कि किताब और हकीकत के बीच की सीमा धुंधली हो रही है, और कुछ खतरनाक होने वाला है। क्या यह सिर्फ कहानी है या उस लड़के की अपनी ही किस्मत लिखी जा रही है, यह रहस्य बना रहता है।

प्रमीक्षा गजबिये
प्रमीक्षा गजबिये

स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की पहल

वेब सीरीज 'किताब' की शूटिंग पूरी तरह से भोपाल और आसपास के इलाकों में की गई है। निर्देशक फिरोज दरविश का कहना है कि उनकी कोशिश है कि स्थानीय कलाकारों को बड़ा प्लेटफॉर्म मिले, जिससे वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें। फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर बड़े शहरों के कलाकारों को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन किताब' की टीम ने इस धारणा को तोड़ते हुए छोटे शहरों की प्रतिभाओं पर भरोसा जताया है। आशीष अहिरवार और प्रमीक्षा जैसे नए चेहरों को इस सीरीज के जरिए पहचान मिलने की उम्मीद है।

शूटिंग के दौरान रखा गया खास ख्याल

शूटिंग के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के गाइडलाइन और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है। बताया गया है कि सीरीज की अधिकतर शूटिंग भोपाल जहांगीराबाद, कोलर लोकेशन पर की गई है, जिससे भीड़भाड़ से बचा जा सके।

कब और कहां देखी जा सकेगी सीरीज?

फिलहाल निर्माता कुछ खबरें ने इस वेब सीरीज की टीजर को आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया हैं और प्लेटफॉर्म के बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। अभी एडिटिंग और डबिंग बाकी होने पर अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। स्थानीय कलाकारों पर आधारित यह वेब सीरीज प्रदेश के युवाओं के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

Kitaab Hindi Web Series Teaser | Faraz Khan | Ashish Ahirwar | Pramiksha gajbhiye

जेल में तैनात गौसेवक बंदी ने की आत्महत्या, पानी का पंप बंद करने गया था और नहीं लौटा


टिप्पणियाँ

Trending News

भोपाल की किरण मेहर: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक अभिनय सफर

लोकेश गौतम: स्कूल से राष्ट्रीय मंच तक, नृत्य की दुनिया में एक प्रेरणादायक सफर

प्रयाग साहू: समकालीन रंगमंच से सिनेमा तक एक संवेदनशील कलाकार की यात्रा