भोपाल: न्यू मार्केट में बदलेगा नज़ारा, पार्किंग से अतिक्रमण हटाने तक बड़ा एक्शन प्लान तैयार

भोपाल के न्यू मार्केट क्षेत्र को व्यवस्थित और आधुनिक व्यापारिक जोन के रूप में विकसित करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत पार्किंग व्यवस्था को सुधारना, अतिक्रमण हटाकर नो-हॉकर्स जोन लागू करना और प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण करना शामिल है।

भोपाल: न्यू मार्केट में बदलेगा नज़ारा, पार्किंग से अतिक्रमण हटाने तक बड़ा एक्शन प्लान तैयार

पार्किंग व्यवस्था में होगा सुधार

न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी से मुलाकात कर बाजार को आइडियल बिजनेस जोन बनाने के संबंध में चर्चा की। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पार्किंग को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। मार्केट के आसपास रंगमहल से डॉ. प्रसाद तक टू-व्हीलर पार्किंग जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही पिंक पार्किंग को भी चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए नए स्थान चिह्नित किए जाएंगे। व्यापारियों और आसपास रहने वालों को मल्टी-लेवल पार्किंग में रियायती पास दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

न्यू मार्केट होगा नो-हॉकर्स जोन

अतिक्रमण पर सख्ती बरतते हुए न्यू मार्केट को पूरी तरह से नो-हॉकर्स जोन बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक स्थायी अतिक्रमण विरोधी टीम तैनात की जाएगी। व्यापारियों को केवल पीली लाइन के अंदर ही सामान रखने की अनुमति होगी। रेहड़ी-पटरी वालों को स्मार्ट सिटी हाट बाजार क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। कार्रवाई से पहले पहले तीन दिन तक अनाउंसमेंट किया जाएगा, उसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चौराहों का सौंदर्यकरण और स्मार्ट सुविधाएं

गणेश चौक (पिंक पार्किंग स्क्वायर) और एसबीआई चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इन स्थानों पर स्मार्ट बुलेवार्ड गेट, पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट और बेहतर यातायात व्यवस्था विकसित की जाएगी। सुलभ कॉम्प्लेक्स का नवनिर्माण होगा और क्षतिग्रस्त टाइल्स को बदलकर नई टाइल्स लगाई जाएंगी। क्वालिटी क्षेत्र के पीछे सड़कों का भी निर्माण किया जाएगा।

किराएदारी अनुबंध में राहत की संभावना

30 साल के किराएदारी अनुबंध को लेकर आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई। विधायक ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पुराने सिस्टम की तरह 30 साल का अनुबंध लागू करने पर काम किया जा रहा है। आने वाले सप्ताह में विधायक, नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम के साथ न्यू मार्केट का दौरा करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य न्यू मार्केट को एक व्यवस्थित, सुविधाजनक और आधुनिक 'आइडियल बिजनेस जोन' के रूप में विकसित करना है।

यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।

टिप्पणियाँ

Trending News

भोपाल की किरण मेहर: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक अभिनय सफर

लोकेश गौतम: स्कूल से राष्ट्रीय मंच तक, नृत्य की दुनिया में एक प्रेरणादायक सफर

प्रयाग साहू: समकालीन रंगमंच से सिनेमा तक एक संवेदनशील कलाकार की यात्रा