संदेश

bhopal new market लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भोपाल: न्यू मार्केट में बदलेगा नज़ारा, पार्किंग से अतिक्रमण हटाने तक बड़ा एक्शन प्लान तैयार

चित्र
भोपाल के न्यू मार्केट क्षेत्र को व्यवस्थित और आधुनिक व्यापारिक जोन के रूप में विकसित करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत पार्किंग व्यवस्था को सुधारना, अतिक्रमण हटाकर नो-हॉकर्स जोन लागू करना और प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण करना शामिल है। पार्किंग व्यवस्था में होगा सुधार न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी से मुलाकात कर बाजार को आइडियल बिजनेस जोन बनाने के संबंध में चर्चा की। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पार्किंग को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। मार्केट के आसपास रंगमहल से डॉ. प्रसाद तक टू-व्हीलर पार्किंग जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही पिंक पार्किंग को भी चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए नए स्थान चिह्नित किए जाएंगे। व्यापारियों और आसपास रहने वालों को मल्टी-लेवल पार्किंग में रियायती पास दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। न्यू मार्केट होगा नो-हॉकर्स जोन अतिक्रमण पर सख्ती बरतते हुए न्यू मार्केट को पूरी तरह से नो-हॉकर्स जोन बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक स्थायी अतिक्रमण वि...