एम्स भोपाल: NICU में 25 मृत चूहे, नवजातों पर संक्रमण का खतरा

भोपाल के साकेत नगर स्थित एम्स (AIIMS) में नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में पिछले 72 घंटों के दौरान 25 से अधिक मृत चूहे मिले हैं। अस्पताल के बेसमेंट और एसी डक्ट में चूहों के बढ़ते नेटवर्क के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले नवजातों के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

एम्स भोपाल: NICU में 25 मृत चूहे, नवजातों पर संक्रमण का खतरा
"प्रतीकात्मक फोटो:

बेसमेंट में जमा कबाड़ बना चूहों का अड्डा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम्स भोपाल के बेसमेंट में जमा कबाड़ और मेडिकल वेस्ट चूहों के पनपने का मुख्य केंद्र बन चुका है। यहीं से वे एसी डक्ट के जरिए ऊपरी मंजिलों और वार्डों तक पहुंच रहे हैं। अस्पताल के अन्य वार्डों में भी चूहों की आवाजाही साफ तौर पर देखी जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि पेस्ट कंट्रोल की कार्रवाई पहले केवल वार्डों तक सीमित थी, जबकि बेसमेंट और कूलिंग डक्ट में समस्या लगातार बढ़ती रही। हाल ही में एसी मेंटेनेंस टीम को डक्ट के भीतर चूहों का बड़ा नेटवर्क मिला, जिसके बाद कार्रवाई का फोकस बदला गया।

NICU में 20 नवजात, संक्रमण का गंभीर खतरा

NICU में इस समय करीब 20 नवजात भर्ती हैं, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अत्यधिक कमजोर होती है। सफाई कर्मचारियों के अनुसार, दवा के असर से चूहे अब डक्ट से निकलकर वार्डों और गलियारों में आकर मर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मृत चूहों से फैलने वाले बैक्टीरिया, उनके बाल और मल-मूत्र नवजातों में घातक संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इस स्थिति को बेहद संवेदनशील और खतरनाक बताया जा रहा है।

एम्स प्रबंधन का बयान: स्थिति नियंत्रण में है

एम्स भोपाल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. केतन मेहरा ने बताया कि चूहों को नियंत्रित करने के लिए दवाइयों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके कारण वे बाहर आकर मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृत चूहों को तत्काल हटाकर प्रभावित क्षेत्रों को वैज्ञानिक तरीके से सैनिटाइज किया जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया प्रशिक्षित टीम की निगरानी में की जा रही है। डॉ. केतन मेहरा ने स्पष्ट किया कि नियमित पेस्ट कंट्रोलिंग और सफाई के दौरान ही ये चूहे मिले हैं, जिन्हें अस्पताल परिसर से हटाया जा रहा है।

यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।


टिप्पणियाँ

Trending News

भोपाल की किरण मेहर: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक अभिनय सफर

लोकेश गौतम: स्कूल से राष्ट्रीय मंच तक, नृत्य की दुनिया में एक प्रेरणादायक सफर

प्रयाग साहू: समकालीन रंगमंच से सिनेमा तक एक संवेदनशील कलाकार की यात्रा