संदेश

AIIMS Bhopal लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एम्स भोपाल: NICU में 25 मृत चूहे, नवजातों पर संक्रमण का खतरा

चित्र
भोपाल के साकेत नगर स्थित एम्स (AIIMS) में नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में पिछले 72 घंटों के दौरान 25 से अधिक मृत चूहे मिले हैं। अस्पताल के बेसमेंट और एसी डक्ट में चूहों के बढ़ते नेटवर्क के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले नवजातों के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। "प्रतीकात्मक फोटो: बेसमेंट में जमा कबाड़ बना चूहों का अड्डा प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम्स भोपाल के बेसमेंट में जमा कबाड़ और मेडिकल वेस्ट चूहों के पनपने का मुख्य केंद्र बन चुका है। यहीं से वे एसी डक्ट के जरिए ऊपरी मंजिलों और वार्डों तक पहुंच रहे हैं। अस्पताल के अन्य वार्डों में भी चूहों की आवाजाही साफ तौर पर देखी जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि पेस्ट कंट्रोल की कार्रवाई पहले केवल वार्डों तक सीमित थी, जबकि बेसमेंट और कूलिंग डक्ट में समस्या लगातार बढ़ती रही। हाल ही में एसी मेंटेनेंस टीम को डक्ट के भीतर चूहों का बड़ा नेटवर्क मिला, जिसके बाद कार्रवाई का फोकस बदला गया। NICU में 20 नवजात, संक्रमण का गंभीर खतरा NICU में इस समय करीब 20 नवजात भर्ती हैं, जिनकी रोग प्रतिर...