डिलीवरी एजेंट की वर्दी में करते थे रेकी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के एजेंट की वर्दी पहनकर इलाकों में रेकी करते थे। यह तरीका उनके लिए बिना किसी शक के आवासीय क्षेत्रों में घूमने और महिलाओं की निगरानी करने का आसान जरिया था। अकेली महिलाओं को देखकर वे घटना को अंजाम देते थे। मिनाल रेजीडेंसी और आसपास के इलाकों में इस तरह की घटनाओं से महिलाओं में दहशत का माहौल था।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सफलता
पुलिस को बड़ी सफलता 2 मार्च को मिनाल रेजीडेंसी में हुई एक घटना की जांच के दौरान मिली। यहां घनश्याम दास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाइक सवार दो युवकों ने उनकी मां गोमती भकौरिया के गले से सोने की चेन झपट ली। अयोध्या नगर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के बाद दो संदिग्धों की पहचान की।
आरोपियों की पहचान और आपराधिक इतिहास
पुलिस ने भानपुर मल्टी इलाके से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनकी पहचान निखिल शर्मा (28), निवासी भानपुर मल्टी, भोपाल और आकाश उर्फ अभिमन्यु सिंह (22), निवासी रीवा के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि दोनों पुलिस से बचने के लिए भोपाल में किराए के मकान बदल-बदल कर रहते थे।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी निखिल शर्मा पर पहले से ही लूट, वाहन चोरी, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने पूछताछ में बताया कि वह महंगे शौक और शराब के लिए पैसे जुटाने इन वारदातों को अंजाम देता था। आकाश सिंह भी इन घटनाओं में उसका साथी था।
ज्वेलर भी बना आरोपी
आरोपियों ने लूत की गई चेन को भोपाल और रीवा में अलग-अलग जगहों पर बेच दिया था या गिरवी रख दिया था। पुलिस ने इनमें से कुछ चेन मुथूट गोल्ड फाइनेंस और एक स्थानीय ज्वेलर्स से बरामद की हैं। ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी निवासी ज्वेलर भुवन सोनी को चोरी का माल खरीदने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य वारदातों और उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
नोट: यह खबर उपलब्ध जानकारी और विभिन्न मीडिया स्रोतों पर आधारित है। समाचार लिखे जाने के समय तक प्राप्त तथ्यों के अनुसार प्रस्तुत किया गया है। स्थिति में बदलाव संभव है और आधिकारिक पुष्टि के बाद अपडेट किया जा सकता है।
भोपाल में 3 दिवसीय नया थिएटर रंग महोत्सव 2026: 12 से 14 मार्च तक एलबीटी ऑडिटोरियम में होंगे तीन नाटक
Whatsapp Channel👉 https://whatsapp.com/channel/0029Vb6caBEElagpvUdJNn3W


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें