रीचेकिंग में 40 से 73 अंक, पोर्टल पर ‘No Change’ दिखाने का आरो

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं। एक 12वीं कक्षा के छात्र ने आरोप लगाया है कि उसके हिंदी विषय के अंक रीचेकिंग के बाद 40 से बढ़कर 73 हो गए, लेकिन बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल अभी भी ‘कोई बदलाव नहीं’ दिखा रहा है। छात्र ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रीचेकिंग में 40 से 73 अंक, पोर्टल पर 'No Change' दिखाने का आरो
“प्रतिनिधिक तस्वीर”

नरसिंहपुर के ग्राम सूकरी निवासी 12वीं के छात्र अभय कौरव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। छात्र के अनुसार, बोर्ड द्वारा जारी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में उन्हें हिंदी विषय में 40 अंक दिए गए थे। इससे निराश होकर उन्होंने रीटोटलिंग और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया।

पुनर्मूल्यांकन के बाद 33 अंकों की वृद्धि

छात्र की मानें तो पुनर्मूल्यांकन के बाद उन्हें जीमेल पर भेजी गई उत्तर पुस्तिका में उनके अंक 73 दिखाए गए – यानी 33 अंकों की वृद्धि। हालांकि, बोर्ड के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर अब भी आवेदन की स्थिति ‘No Change’ (कोई बदलाव नहीं) दिखाई दे रही है। इस विरोधाभास ने छात्र और उसके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। छात्र का कहना है कि अगर उसने पुनर्मूल्यांकन नहीं कराया होता तो उसके साथ अन्याय हो सकता था। इतनी बड़ी अंक वृद्धि के बावजूद पोर्टल पर स्थिति अपडेट न होना बोर्ड की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है।

सीएम से निष्पक्ष जांच की मांग

छात्र ने अब इस पूरे मामले को लेकर डाक विभाग के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

माँ: वह पहली स्कूल, जहाँ दुनिया की सबसे कठिन डिग्री मिलती है

Author

Leave a Comment