मुजफ्फरपुर में लीची आकृति मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाया उत्साह

मुजफ्फरपुर के पताही स्थित बाड़ी पोखरा शिव मंदिर परिसर में सावन के शुभ अवसर पर लीची आकृति मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। करीब 75 महिलाओं और बालिकाओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता ने लीची के पेड़ों के संरक्षण की अपील की।

मुजफ्फरपुर: स्थानीय पताही स्थित बाड़ी पोखरा शिव मंदिर परिसर में शनिवार को सावन के शुभ अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लीचीपुरम शुभ संवाद एवं नवोदय आर्ट एंड कल्चरल डेवलपमेंट वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान लीची आकृति मेहंदी प्रतियोगिता, ड्रेस प्रतियोगिता, सुई-धागा प्रतियोगिता, म्यूजिकल बैलून एवं म्यूजिकल चेयर सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गांव की महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 75 महिलाओं एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता, शिक्षिका रंजना झा, बंदना झा एवं हेमा झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया, इस अवसर पर लीचीपुरम अनहद शुभ संवाद के अध्यक्ष एवं पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता ने लीची के वृक्षों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी लोगों से लीची के पेड़ों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता, बंदना झा, हेमा झा, श्वेता श्रीवास्तव, मोनिता प्रसाद, रागिनी कुमारी, ममता, कविता झा, खुशी, अनन्या, कंचन, रानी एवं मुस्कान केसरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं, कार्यक्रम के अंत में रंजना झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author

  • मैं अनामिका गुप्ता, एक पत्रकार हूँ। पिछले 5 वर्षों में मैंने ब्रेकिंग, राजनीति, अपराध, सामाजिक, मनोरंजन, टेक्नोलोजी, खेल, विज्ञान, वित्त एवं निवेश और प्रौद्योगिकी मुद्दों और फीचर स्टोरीज़, हर विधा में काम किया है। जटिल मामलों को सरल भाषा में समझाना मेरी कला है और निष्पक्ष रिपोर्टिंग मेरी पहचान। इस वेबसाइट पर मैं पाठकों तक सच्चाई पहुँचाने का काम करती हूँ।

📢 Sponsored
Property Advertisement