सरैया और पारु में नुक्कड़ नाटक के जरिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से शुक्रवार को सरैया और पारु प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बचत, बीमा योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा की जानकारी दी गई। माइक्रो एटीएम सुविधा अब गांव के पास उपलब्ध होगी।

आज 23 अक्टूबर 2026 को दि मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सरैया प्रखंड के बहिलवारा रूपनाथ, रामपुर विश्वनाथ तथा पारु प्रखंड के प्रखंड कार्यालय, निबंधन कार्यालय और पारु बाजार में आयोजित हुआ, इस दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि पैक्स कार्यालय में माइक्रो एटीएम सुविधा उपलब्ध है। इससे नकद निकासी, शेष राशि की जानकारी और मिनी स्टेटमेंट जैसी बैंकिंग सेवाएं अब गांव के पास ही मिल सकेंगी।

नुक्कड़ नाटक से दी गई जानकारी

नुक्कड़ नाटक से दी गई जानकारी

श्री राजश्री इंटरप्राइजेज, फुलवारीशरीफ पटना के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। टीम लीडर संजय कुमार यादव के साथ सुनील कुमार, महावीर साह और कृष्णा भगत ने गीत और अभिनय के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की जानकारी दी, कार्यक्रम में किसानों के साथ ग्रामीण समृद्धि और जागरूक ग्राहक से समृद्ध भारत का संदेश भी दिया गया। शाखा प्रभारी चंदन कुमार चौधरी ने बताया कि सुरक्षित भविष्य के लिए बचत की आदत जरूरी है। हर जोखिम से सुरक्षा के लिए बीमा कराना चाहिए।

अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु वाले लोग

अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु वाले लोग छोटी बचत करके 60 वर्ष के बाद नियमित पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में लगभग 20 रुपये प्रति वर्ष प्रीमियम देकर 18 से 70 वर्ष की आयु वाले व्यक्ति को दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण विकलांगता पर दो लाख रुपये का बीमा मिलता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में लगभग 436 रुपये प्रति वर्ष प्रीमियम पर 18 से 50 वर्ष की आयु वाले व्यक्ति को किसी भी कारण से मृत्यु पर दो लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है।

सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अपनाने की सलाह देते हुए कहा गया कि बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखें। अजनबी को कोई जानकारी न दें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, फर्जी एसएमएस या व्हाट्सऐप से सावधान रहें तथा यूपीआई, बैंक विवरण, ओटीपी, पिन और पासवर्ड किसी को न बताएं।

Author

  • इसरत फातिमा 7 वर्षों के अनुभव वाली एक पेशेवर पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर शोध-आधारित लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है।

📢 Sponsored
Property Advertisement