हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक बेटे पर अपनी 63 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना रक्षाबंधन के एक दिन पहले 27 अगस्त की रात की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, एटा रोड स्थित एक गांव में रहने वाली 63 वर्षीय महिला के साथ उनके बड़े बेटे ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के छोटे बेटे ने इस संबंध में सिकंदराराऊ कोतवाली में मामला दर्ज कराया।
घटना की जानकारी
दर्ज अभियोग के मुताबिक, 27 अगस्त की रात करीब नौ बजे बुजुर्ग मां घर में सो रही थी। इस दौरान आरोपी बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा और उसने यह जघन्य कृत्य किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अविवाहित है और परिवार में मां के साथ दो भाई रहते हैं। पिता का निधन लगभग 15 वर्ष पहले हो चुका है। इस घटना के बाद गांव में लोगों में आक्रोश है और चर्चाएं तेज हो गई हैं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी वैधानिक प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अपडेट 2:19 pm 29 अगस्त:
हाथरस मामले में पुलिस ने ‘कुछ खबरे’ को दी जानकारी
हाथरस पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘कुछ खबरे’ को किए गए एक जवाब में सिकंदराराऊ क्षेत्र में दर्ज मामले पर आधिकारिक जानकारी दी है, पुलिस के अनुसार, थाना सिकंदराराऊ में पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले में सभी विधिक प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं और कानून के अनुसार आगे की कार्यवाही जारी है।







