ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने पति के जेल में बने दोस्त और अपने ही बहनोई पर ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
“प्रतिनिधिक तस्वीर”
महिला ने बताया कि पति को जमानत दिलाने के नाम पर उसके जेल मित्र ने दो लाख रुपये लिए और कई बार दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी होने पर महिला के बहनोई ने भी उसे ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया। अंततः महिला ने अपनी सास को सारी बात बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
जेल में हुई दोस्ती और ठगी की योजना
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कुछ समय ग्वालियर जेल में रहने के बाद उन्हें जबलपुर जेल भेज दिया गया। वहाँ उनकी मुलाकात मुरैना जिले के डिगवार निवासी अंकित रावत से हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। अंकित रावत जेल से रिहा होने के बाद पिछले साल पीड़िता के घर आया। उसने खुद को पति का करीबी दोस्त बताते हुए जमानत दिलाने का झांसा दिया और महिला से दो लाख रुपये ले लिए।
धमकी के बाद बार-बार दुष्कर्म का आरोप
आरोपी का आना-जाना घर पर बढ़ गया। 25 अक्टूबर को वह घर आया और रात को रुक गया। पीड़िता के अनुसार, देर रात उसने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण महिला चुप रही, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने तीन-चार बार यह कृत्य किया।
बहनोई ने भी उठाया फायदा: ब्लैकमेल कर दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दूसरा आरोपी विवेक तोमर है, जो दूर के रिश्ते में उसका बहनोई लगता है। वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक स्थानीय नेता भी हैं। 25 दिसंबर को विवेक तोमर उसके घर आया और अंकित रावत से संबंधों की बात कहकर बदनाम करने की धमकी दी। इस ब्लैकमेलिंग के बाद उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पति की रिहाई के बाद खुलासा, एक गिरफ्तार
पीड़िता का पति 25 मार्च 2026 को जेल से छूटकर घर लौटा, लेकिन महिला डर के कारण कुछ नहीं बोल पाई। दो दिन पहले उसने सारी घटना अपनी सास को बताई। इसके बाद सास के साथ पुलिस थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेक तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। अंकित रावत अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Bhopal News: पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, सेवानिवृत्त जज को अंतरिम जमानत

