गोपालगंज के रामनगर खैरटिया टोला में शुक्रवार सुबह 9 वर्षीय शिवम कुमार घर के दरवाजे पर निकला। आसपास जमा बाढ़ के गहरे पानी में उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। आसपास के लोगों ने तुरंत बाहर निकाला और गोपालगंज सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता विनोद राम ने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था और सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है।
गोपालगंज जिले में बाढ़ का पानी अभी पूरी तरह नहीं उतरा है। बताया जा रहा, शुक्रवार सुबह रामनगर खैरटिया टोला में विनोद राम के 9 वर्षीय बेटे शिवम कुमार घर के दरवाजे पर निकले। घर के आसपास बाढ़ का पानी जमा था। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गए, आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को पानी में गिरते देखते ही तुरंत बाहर निकाला। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया।
परिवार में शोक का माहौल
शिवम की मौत के बाद उनके पिता विनोद राम का बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि पानी काफी ज्यादा था और पैर फिसलने के कारण उनका बेटा गहरे पानी में चला गया। विनोद राम ने कहा कि शिवम उनका इकलौता बेटा था। उन्होंने सरकार से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है, गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जगह-जगह पानी जमा होने से बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है। पूरे टोले में मातम पसरा हुआ है।







