मेरठ: हनीमून पर ससुराल वाले भी साथ गए, दुल्हन ने प्राइवेसी न मिलने पर मांगा तलाक

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक विवाहिता ने प्राइवेसी न मिलने के कारण तलाक मांगा है। दुल्हन का आरोप है कि हनीमून पर उसके साथ ससुर, सास, देवर और ननद भी गए थे। पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र को भेज दिया, लेकिन काउंसलिंग के बाद भी बात नहीं बन पाई है। उत्तर प्रदेश … Read more

महाराष्ट्र: मलमास यात्रा के दौरान गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबी, 10 वर्षीय बच्चा लापता

बीड जिले के पुरुषोत्तमपुरी में अधिक मास यात्रा के दौरान गोदावरी नदी में करीब 50 श्रद्धालुओं से भरी नाव डूब गई। सभी यात्रियों को बचा लिया गया, लेकिन एक 10 वर्षीय बच्चा लापता बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। गोदावरी नदी में नाव पलटने से मची अफरातफरी महाराष्ट्र … Read more

ट्विशा शर्मा केस: भोपाल सेंट्रल जेल में पूर्व जज और बेटे को कोई VIP सुविधा नहीं, जेल प्रशासन ने दी सफाई

भोपाल सेंट्रल जेल में ट्विशा शर्मा मामले के पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है। जेल मुख्यालय ने VIP ट्रीटमेंट के आरोपों को खारिज किया है। पूर्व जज की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें महिला विंग के एक विशेष बैरक में रखा गया है, जहां … Read more

रोहतक: NH-9 पर कार में मिला दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सुधीर का शव, दम घुटने की आशंका

हरियाणा के रोहतक में नेशनल हाईवे-9 पर एक कार के अंदर दिल्ली पुलिस के जवान का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्टता आएगी। रोहतक जिले के सांपला क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर स्थित कनक … Read more

जबलपुर: भाजपा नेता की अपनी पिस्टल से गोली लगने से मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार देर रात एक दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला नेता संगीता रजक का निधन हो गया। घर के बाहर हुए विवाद के दौरान हड़बड़ाहट में उनकी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली उनके पेट में लगी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देर … Read more

भोपाल: लालघाटी रेस्तरां कॉम्प्लेक्स में आग, दीवार तोड़कर बुझाया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लालघाटी इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत में रविवार सुबह आग लग गई। इमारत में संचालित छह रेस्तरां इसकी चपेट में आ गए, जिससे लाखों रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। फायर ब्रिगेड की आठ दमकलों और तीन वाटर टैंकरों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर … Read more

पटना सिविल कोर्ट में खान सर ने किया सरेंडर, फायरिंग मामले में दर्ज है एफआईआर

पटना: कोचिंग विवाद मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर ने शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वे अपने वकील के साथ अदालत परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया। खान सर के खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट से जुड़ा मामला दर्ज है। अदालत परिसर में … Read more

छतरपुर: बाइक लहराने पर बवाल, तीन साल की बच्ची सड़क पर फेंकी, पुलिस पर पथराव, 4 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बाइक लहराने के दौरान हुई मामूली टक्कर ने पांच घंटे तक चले बवाल का रूप ले लिया। चाबी निकालने पर आरोपी लाठी-डंडों के साथ लौटे और एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीन वर्षीय बच्ची को माँ की गोद से छीनकर सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस … Read more

छतरपुर: अवैध बालू खनन में सुरंग धंसने से युवक की मौत

महाराजपुर (छतरपुर)। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढिकपुरा में अवैध बालू खनन के दौरान मिट्टी धंसने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। नदी किनारे खेत के नीचे बनी करीब 15 फीट गहरी सुरंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे युवक मलबे में दब गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर … Read more

भोपाल जल संकट: कोलार पाइपलाइन मरम्मत में देरी, 37% इलाके प्रभावित

भोपाल। राजधानी भोपाल में पेयजल आपूर्ति की मुख्य धमनी कोलार ग्रेविटी मेन पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य निर्धारित समय से अधिक लम्बा होने के चलते शहर के बड़े हिस्से में पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। भोपाल नगर निगम (बीएमसी) द्वारा मंगलवार सुबह बंद की गई यह लाइन अब तक चालू नहीं हो पाई … Read more