गंगा एक्सप्रेसवे पर दरारों को लेकर अखिलेश यादव का हमला, बोले- ‘भाजपा का भ्रष्टाचार जानलेवा’

उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर लगातार आ रही दरारों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि एक्सप्रेसवे पर नदी की धाराओं की तरह अनगिनत दरारें दिख रही हैं, जो भाजपा के भ्रष्टाचार की गवाही दे रही हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। एक्सप्रेसवे के अलग-अलग हिस्सों में दरारें आने की शिकायतों के बाद विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है।

खतरे में है आपकी जान

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, “सावधान… ख़तरें में है आपकी जान! ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ पर नदी की धाराओं की तरह दिख रहीं ये अनगिनत दरारें… भाजपा के भ्रष्टाचार की गवाही दे रही हैं। भाजपा का भ्रष्टाचार जानलेवा है।” उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं।

उन्नाव के आसपास का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव ने जो वीडियो शेयर किया है, वह उन्नाव के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जिस हिस्से में दरारें दिख रही हैं, वहां पहले मरम्मत और पैचवर्क कराया गया था, लेकिन अब उसी मरम्मत वाले हिस्से में फिर से दरारें आ गई हैं।

पहले भी आ चुकी है समस्या

गौरतलब है कि हाल ही में गंगा एक्सप्रेसवे पर भारी बारिश के बाद करीब 10 मीटर का गहरा गड्ढा बन गया था। मेरठ-प्रयागराज कैरिजवे पर किलोमीटर 421 के पास सड़क और उसके आसपास के एम्बैंकमेंट का एक हिस्सा बारिश के पानी के बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू कराया गया था।

Author

  • इसरत फातिमा 7 वर्षों के अनुभव वाली एक पेशेवर पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर शोध-आधारित लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है।

📢 Sponsored
Property Advertisement