सीधी एमपी: नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार | MP News

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 2 मई की रात एक नाबालिग किशोरी के साथ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने घर के आंगन में मां के साथ सो रही थी, तभी तीन युवकों ने उसका मुंह दबाकर उठा लिया और पास के जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

सीधी एमपी: नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार | MP News

 “प्रतिनिधिक तस्वीर”

सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों ने 3 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला पंजीबद्ध किया और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

रात के अंधेरे में आंगन से उठाया, जंगल में ले जाकर वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 2 मई की रात की है। भीषण गर्मी के कारण पीड़िता अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही थी। रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने सो रही नाबालिग का मुंह दबाया और उसे जबरन उठाकर पास के जंगल की ओर ले गए। जंगल के सुनसान इलाके में तीनों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। रात भर वारदात के बाद, सुबह होते ही आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। सुबह रोती-बिलखती हुई पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन तुरंत 3 मई को कोतवाली थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को किया गिरफ्तार, दो फरार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जो नाबालिग (विधि विरुद्ध बालक) है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की कमान डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा को सौंपी गई है। पूरी जांच उनके निर्देशन में की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

MP Board Result छात्रा 11 अंकों से फेल, री-चेकिंग में 75 के साथ First Division | Ujjain News

Author

Leave a Comment