पन्ना: दामाद ने बैट से पीट-पीटकर सास की हत्या की, दहेज का था विवाद; आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में एक दामाद ने दहेज के विवाद में अपनी सास की लकड़ी के बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार 1 मई की रात करीब नौ बजे ग्राम पंचायत अहिरगवां के ऊड़की में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
"प्रतिनिधिक तस्वीर"मृतका का नाम रीता राय (50 वर्ष) बताया गया है। आरोपी दामाद संदीप विश्वास (28 वर्ष) सतना जिले के ग्राम गौड़ा का निवासी है। उसकी शादी मृतका की सबसे छोटी बेटी खुशी राय से 23 मई 2025 को हुई थी।
दहेज का विवाद बना हत्या की वजह
परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से संदीप और उसके परिजन मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन की मांग को लेकर खुशी को प्रताड़ित कर रहे थे। गुरुवार को आरोपी अपनी गर्भवती पत्नी को मायके छोड़ गया था। शुक्रवार सुबह वह अपने जीजा के साथ फिर ससुराल पहुंचा, जहां फिर से दहेज को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने जाते समय सास को जान से मारने की धमकी दी थी।
रसोई में बना रही थी खाना, तब किया हमला
मृतका के देवर संजय राय ने बताया कि रात करीब नौ बजे रीता राय रसोई में खाना बना रही थीं। तभी आरोपी संदीप लकड़ी के बैट के साथ वहां पहुंचा और उसके सिर पर तीन जोरदार वार किए। बीच-बचाव करने आई गर्भवती पत्नी खुशी को भी धक्का देकर गिरा दिया। हमला इतना घातक था कि रीता राय की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना की सूचना पर बृजपुर थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी संदीप विश्वास की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।
जबलपुर बरगी बाँध हादसा: मुख्यमंत्री के निर्देश पर कई कर्मचारी निलंबित, जारी है राहत-बचाव अभियान

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें