प्रयागराज: अवैध संबंधों के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, प्रेमिका के पति गिरफ्तार

प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने 36 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मृतक की प्रेमिका का पति बताया जा रहा है।

प्रयागराज, यमुनानगर जोन के नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनुआ में शुक्रवार 3 अप्रैल को एक बुजुर्ग की हत्या की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय हजारीलाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से इसी गांव का निवासी था और एक बालू के ठेके पर चौकीदारी का काम करता था।

प्रयागराज: अवैध संबंधों के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, प्रेमिका के पति गिरफ्तार

"प्रतीकात्मक फोटो:

प्रेमिका के पति ने रची थी हत्या की साजिश

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी 66 वर्षीय रामलाल है, जो मृतक हजारीलाल की प्रेमिका अनारकली (65) का पति है। पुलिस के मुताबिक, हजारीलाल और अनारकली के बीच पिछले आठ साल से अवैध संबंध चल रहे थे। इस संबंध के कारण अनारकली अपने पति रामलाल से बातचीत नहीं करती थी और न ही उससे वैवाहिक संबंध रखती थी। पुलिस ने बताया कि इसी बात से नाराज होकर रामलाल ने करीब 10 दिन पहले हत्या की योजना बना ली थी। आरोपी ने 2/3 अप्रैल की रात करीब 2:00 बजे अपने घर से कुल्हाड़ी ली और हजारीलाल के पास पहुंच गया।

ऐसे अंजाम दी वारदात

पुलिस के अनुसार, आरोपी रामलाल ने हजारीलाल को सोते समय कुल्हाड़ी के पीछे के हिस्से से सिर पर प्रहार किया। इससे वह एकाएक उठकर बैठ गए और फिर चारपाई से दूसरी तरफ गिर पड़े। इसके बाद रामलाल ने मृतक के चेहरे और सिर पर तीन-चार बार और वार किए, जिससे हजारीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर अपने घर लौट आया और उसे बालू के ढेर में छुपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद मृतक हजारीलाल के बेटे सोनू ने नैनी थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 165/2026 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने आरोपी रामलाल को ग्राम धनुआ से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।


टिप्पणियाँ

Trending News

भोपाल की किरण मेहर: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक अभिनय सफर

लोकेश गौतम: स्कूल से राष्ट्रीय मंच तक, नृत्य की दुनिया में एक प्रेरणादायक सफर

प्रयाग साहू: समकालीन रंगमंच से सिनेमा तक एक संवेदनशील कलाकार की यात्रा