प्रयागराज: अवैध संबंधों के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, प्रेमिका के पति गिरफ्तार
प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने 36 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मृतक की प्रेमिका का पति बताया जा रहा है। प्रयागराज, यमुनानगर जोन के नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनुआ में शुक्रवार 3 अप्रैल को एक बुजुर्ग की हत्या की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय हजारीलाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से इसी गांव का निवासी था और एक बालू के ठेके पर चौकीदारी का काम करता था। "प्रतीकात्मक फोटो: प्रेमिका के पति ने रची थी हत्या की साजिश पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी 66 वर्षीय रामलाल है, जो मृतक हजारीलाल की प्रेमिका अनारकली (65) का पति है। पुलिस के मुताबिक, हजारीलाल और अनारकली के बीच पिछले आठ साल से अवैध संबंध चल रहे थे। इस संबंध के कारण अनारकली अपने पति रामलाल से बातचीत नहीं करती थी और न ही उससे वैवाहिक संबंध रखती थी। पुलिस ने बताया कि इसी बात से नाराज होकर रामलाल ने करीब 10 दिन पहले हत्या...