MP सागर: शादी से 10 दिन पहले युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
मध्य प्रदेश के सागर जिले में शादी से महज 10 दिन पहले एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना जरूवखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र की बांदरी रोड पर शुक्रवार को हुई। प्रारंभिक तौर पर इसे सड़क हादसा बताया जा रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों और कुछ साक्ष्यों के बाद पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
"प्रतीकात्मक फोटो:मृतका की पहचान 22 वर्षीय हुई है। उसकी शादी 21 अप्रैल को तय थी। घटना के दिन परिवार के सदस्य शादी के कार्ड बांटने गए हुए थे। सूचना मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
परिजनों ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप
मृतका के परिजनों ने आसिफ खान नामक युवक पर आरोप लगाया है कि वह लंबे समय से लक्ष्मी को परेशान कर रहा था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। परिजनों का कहना है कि घटना के दिन आरोपी लक्ष्मी को अपने साथ ले गया। बाद में उन्हें सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में लक्ष्मी की मौत हो गई है, जबकि आरोपी सुरक्षित बताया गया।
हादसा या साजिश? पुलिस कर रही हर पहलू की जांच
पुलिस को घटनास्थल के पास एक पुलिया के करीब से युवती के कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह दुर्घटना थी या कोई आपराधिक घटना। फिलहाल हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। इस बीच हिंदू संगठनों ने भी इस घटना को हत्या बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें