मध्य प्रदेश में भीषण लू का कहर: 9 जिलों में स्कूल बंद, 30 अप्रैल तक रहेगी छुट्टी

मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य के 9 जिलों के प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने का निर्णय लिया है। इन जिलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 अप्रैल 2026 तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह कदम तेज गर्मी से छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए उठाया गया है।

मध्य प्रदेश में भीषण लू का कहर: 9 जिलों में स्कूल बंद, 30 अप्रैल तक रहेगी छुट्टी
"प्रतिनिधिक तस्वीर"

भोपाल और उज्जैन में पहले ही जारी हो चुके थे आदेश

राजधानी भोपाल में जिला शिक्षा अधिकारी ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि आदेश के अनुसार, इस अवधि में शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इससे पहले उज्जैन जिले में भी यही व्यवस्था लागू की गई थी। उज्जैन में 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होंगे।

इन जिलों में भी लागू हुई छुट्टी

सागर जिले में कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अवकाश का आदेश जारी किया है। यह आदेश गुरुवार से प्रभावी होगा और 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। यहां प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं के लिए पहले छुट्टी घोषित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर कक्षा 8वीं तक कर दिया गया। ग्वालियर में कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान ने भी कक्षा 8वीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है। वहीं रतलाम में कक्षा पांचवीं तक, जबकि इंदौर में कलेक्टर शिवम वर्मा ने 8वीं कक्षा तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक की छुट्टी का आदेश दिया है।

1 मई से शुरू होंगे ग्रीष्मकालीन अवकाश

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के स्कूलों में 1 मई 2026 से नियमित ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहे हैं, जो 15 जून 2026 तक चलेंगे। यानी प्रदेश के इन जिलों में 30 अप्रैल तक अतिरिक्त छुट्टियों के बाद सीधे गर्मी की छुट्टियां लागू हो जाएंगी। स्कूल 16 जून 2026 को पुनः खुलेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुया लिया गया है। गर्मी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार आदेशों में संशोधन भी किया जा सकता है।

इंदौर में IPL सट्टेबाजी का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार, भोपाल कनेक्शन की बढ़ी आशंकाएं

टिप्पणियाँ

Trending News

भोपाल की किरण मेहर: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक अभिनय सफर

लोकेश गौतम: स्कूल से राष्ट्रीय मंच तक, नृत्य की दुनिया में एक प्रेरणादायक सफर

प्रयाग साहू: समकालीन रंगमंच से सिनेमा तक एक संवेदनशील कलाकार की यात्रा