संदेश

school closed लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मध्य प्रदेश में भीषण लू का कहर: 9 जिलों में स्कूल बंद, 30 अप्रैल तक रहेगी छुट्टी

चित्र
मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य के 9 जिलों के प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने का निर्णय लिया है। इन जिलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 अप्रैल 2026 तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह कदम तेज गर्मी से छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए उठाया गया है। "प्रतिनिधिक तस्वीर" भोपाल और उज्जैन में पहले ही जारी हो चुके थे आदेश राजधानी भोपाल में जिला शिक्षा अधिकारी ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि आदेश के अनुसार, इस अवधि में शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इससे पहले उज्जैन जिले में भी यही व्यवस्था लागू की गई थी। उज्जैन में 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होंगे। इन जिलों में भी लागू हुई छुट्टी सागर जिले में कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अवकाश का आदेश जारी किया है। यह आदेश गुरुवार से प्रभावी होगा और 30 अप्रैल तक लागू र...