कोटा: श्मशान घाट पर आधी रात शराब पार्टी और तांत्रिक क्रियाएं, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

राजस्थान के कोटा जिले में एक श्मशान घाट पर रविवार आधी रात को शराब पार्टी और कथित तौर पर तांत्रिक क्रियाएं करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि तीन से चार अन्य भाग निकले।

कोचिंग सिटी के नाम से मशहूर कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धाकड़खेड़ी स्थित श्मशान घाट पर रविवार देर रात संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं। ग्रामीणों को सूचना मिली कि वहां शराब पार्टी चल रही है और कुछ लोग तांत्रिक क्रियाओं में भी लिप्त हैं।

कोटा: श्मशान घाट पर आधी रात शराब पार्टी और तांत्रिक क्रियाएं, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

"प्रतीकात्मक फोटो:

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

ग्रामीणों को पहले इस खबर पर विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद रात करीब 12 बजे कुछ ग्रामीण स्वयं श्मशान घाट पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि कुछ लोग शराब की बोतलें लिए बैठे थे और साथ ही तांत्रिक विद्या से जुड़ी सामग्री के साथ क्रियाएं कर रहे थे। यह देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी।

पुलिस देखते ही भगदड़

सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां पांच से छह लोग मौजूद थे। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई और सभी लोग भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों के पास से शराब की बोतलें, गिलास और तांत्रिक क्रियाओं में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस दोनों को थाने ले गई है और मामले की जांच कर रही है।

श्मशान घाटों में अस्थि चोरी की बढ़ती घटनाओं से चिंतित हैं ग्रामीण

स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के विभिन्न श्मशान घाटों से आए दिन अस्थियां चोरी होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत भी की है। ऐसे में श्मशान घाट पर इस तरह की गतिविधियों से अस्थि चोरी की घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना के बाद धाकड़खेड़ी के लोग अलर्ट मोड पर आ गए हैं।

यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।

टिप्पणियाँ

Trending News

भोपाल की किरण मेहर: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक अभिनय सफर

लोकेश गौतम: स्कूल से राष्ट्रीय मंच तक, नृत्य की दुनिया में एक प्रेरणादायक सफर

प्रयाग साहू: समकालीन रंगमंच से सिनेमा तक एक संवेदनशील कलाकार की यात्रा