ग्वालियर किले में रूसी महिला से अश्लील हरकत, 'राधे गुर्जर' नाम का इंफ्लुएंसर विवाद में

मध्य प्रदेश के ग्वालियर किले में घूमने आई एक रूसी महिला पर्यटक के साथ स्थानीय इंफ्लुएंसर द्वारा अश्लील टिप्पणी करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विदेशी महिला के हिंदी न समझने का फायदा उठाकर बनाई गई इस रील के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर किले में रूसी महिला से अश्लील हरकत, 'राधे गुर्जर' नाम का इंफ्लुएंसर विवाद में

‘राधे गुर्जर’ नाम की आईडी से वायरल हुआ विवादित वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूस से आए पर्यटकों का एक दल आगरा से ग्वालियर घूमने पहुंचा था। शनिवार दोपहर को किले पर भ्रमण के दौरान एक स्थानीय इंफ्लुएंसर ने विदेशी महिला से संपर्क किया और उसे रील बनाने के लिए राजी किया। इस दौरान उसने महिला के साथ खड़े होकर अश्लील टिप्पणी की, जिसे वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया गया। यह वीडियो ‘राधे गुर्जर’ नाम की सोशल मीडिया आईडी से पोस्ट किया गया। वीडियो में महिला, इंफ्लुएंसर की बात से अनजान, दो बार अंगूठा दिखाते हुए “यस-यस” कहती नजर आ रही है। उसे यह अंदाजा नहीं था कि उसके साथ आपत्तिजनक बात कही जा रही है।

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर लोग इस हरकत को बेहद शर्मनाक बता रहे हैं। उनका कहना है कि इससे ग्वालियर और देश की छवि धूमिल होती है। यह वीडियो अब पुलिस तक पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि यही इंफ्लुएंसर इससे पहले नई लग्जरी कार के साथ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और हवाई फायरिंग के मामले में भी वायरल हो चुका है।

यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।

टिप्पणियाँ

Trending News

भोपाल की किरण मेहर: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक अभिनय सफर

लोकेश गौतम: स्कूल से राष्ट्रीय मंच तक, नृत्य की दुनिया में एक प्रेरणादायक सफर

प्रयाग साहू: समकालीन रंगमंच से सिनेमा तक एक संवेदनशील कलाकार की यात्रा