संदेश

influencer लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्वालियर किले में रूसी महिला से अश्लील हरकत, 'राधे गुर्जर' नाम का इंफ्लुएंसर विवाद में

चित्र
मध्य प्रदेश के ग्वालियर किले में घूमने आई एक रूसी महिला पर्यटक के साथ स्थानीय इंफ्लुएंसर द्वारा अश्लील टिप्पणी करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विदेशी महिला के हिंदी न समझने का फायदा उठाकर बनाई गई इस रील के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ‘राधे गुर्जर’ नाम की आईडी से वायरल हुआ विवादित वीडियो प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूस से आए पर्यटकों का एक दल आगरा से ग्वालियर घूमने पहुंचा था। शनिवार दोपहर को किले पर भ्रमण के दौरान एक स्थानीय इंफ्लुएंसर ने विदेशी महिला से संपर्क किया और उसे रील बनाने के लिए राजी किया। इस दौरान उसने महिला के साथ खड़े होकर अश्लील टिप्पणी की, जिसे वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया गया। यह वीडियो ‘राधे गुर्जर’ नाम की सोशल मीडिया आईडी से पोस्ट किया गया। वीडियो में महिला, इंफ्लुएंसर की बात से अनजान, दो बार अंगूठा दिखाते हुए “यस-यस” कहती नजर आ रही है। उसे यह अंदाजा नहीं था कि उसके साथ आपत्तिजनक बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी सोशल मीडिया पर लोग इस हरकत को बेहद शर्मनाक बता रहे हैं। उनका कहना है कि इससे ग्वालियर और देश की छवि धूमिल...