बेगूसराय: स्कूल के शौचालय से 25 पेटी विदेशी शराब बरामद, चौथी कक्षा का छात्र नशे में घर पहुंचा
बिहार के बेगूसराय जिले में एक सरकारी स्कूल के शौचालय से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब मिली है। यह मामला तब उजागर हुआ जब कक्षा चार का एक छात्र नशे की हालत में घर पहुंचा। पुलिस ने मौके से करीब 25 पेटी शराब बरामद की है।
यह घटना बछवारा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव स्थित सिसवा उर्दू मध्य विद्यालय की है। 11 वर्षीय छात्र मोहम्मद शोएब लड़खड़ाते हुए घर पहुंचा, जिसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। परिजनों ने जब उसके दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि शोएब ने स्कूल के पीछे बंद पड़े शौचालय के पास रखी शराब पी ली थी।
"प्रतीकात्मक फोटो:
छात्र की मां रिजवाना खातून और चाचा मोहम्मद खुर्शीद तुरंत स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुर्शाली को पूरी जानकारी दी। सभी लोग स्कूल के पूर्वी हिस्से में स्थित जर्जर शौचालय की ओर गए, जहां देखा कि भारी मात्रा में शराब रखी हुई थी। प्रधानाध्यापक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बछवारा थाना पुलिस ने जर्जर शौचालय से लगभग 25 पेटी विदेशी शराब बरामद की।
छात्र की हालत अब ठीक
स्थानीय डॉक्टरों ने नशे में धुत छात्र का इलाज किया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस पूरे मामले ने शराबबंदी वाले बिहार में सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर स्कूल परिसर में इतनी बड़ी मात्रा में शराब कैसे पहुंची। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सिसवा के जर्जर शौचालय से विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें