AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया, अशोक मित्तल होंगे नए उपनेता

आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उच्च सदन में उपनेता के पद से हटा दिया है। पार्टी ने उनकी जगह अशोक मित्तल को नया उपनेता नियुक्त किया है। साथ ही, राज्यसभा सचिवालय से अनुरोध किया गया है कि चड्ढा को पार्टी के कोटे से संसद में बोलने का समय न दिया जाए।

AAP ने गुरुवार (2 अप्रैल) को राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र लिखकर यह जानकारी दी। पत्र में सांसद अशोक मित्तल को उपनेता नियुक्त करने का आग्रह किया गया है। इससे पहले पिछले हफ्ते पार्टी ने चड्ढा को स्टार प्रचारकों की सूची से भी हटा दिया था।

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया

बोलने पर भी लगाई रोक

AAP सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी कहा है कि राघव चड्ढा को अब आम आदमी पार्टी के कोटे से संसद में बोलने का समय आवंटित न किया जाए। यह कदम पार्टी अनुशासन के उल्लंघन और पार्टी लाइन से हटकर काम करने के आरोपों के चलते उठाया गया माना जा रहा है। फिलहाल राज्यसभा में AAP के कुल 10 सदस्य हैं, जिनमें से सात पंजाब से और तीन दिल्ली से हैं।

पार्टी से दूरी और अंदरूनी कलह के संकेत

हाल के महीनों में राघव चड्ढा ने खुद को पार्टी के एजेंडे से काफी हद तक दूर कर लिया था। 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP की हार के बाद से वह लगातार सार्वजनिक हित के मुद्दों जैसे 'पेड पैटरनिटी लीव', एयरपोर्ट पर खाने-पीगों की ऊंची कीमतें, गिग वर्कर्स के अधिकार और बड़े शहरों की ट्रैफिक समस्या पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। इस दौरान AAP के मुख्य मुद्दों पर उनकी चुप्पी ने पार्टी छोड़ने की अफवाहों को जन्म दिया था। विशेष तौर पर तब जब उन्हें असम विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया गया। पार्टी ने अभी तक इस फैसले का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।

यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।

टिप्पणियाँ

Trending News

भोपाल की किरण मेहर: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक अभिनय सफर

लोकेश गौतम: स्कूल से राष्ट्रीय मंच तक, नृत्य की दुनिया में एक प्रेरणादायक सफर

प्रयाग साहू: समकालीन रंगमंच से सिनेमा तक एक संवेदनशील कलाकार की यात्रा