संदेश

AAP removes Raghav Chadha लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया, अशोक मित्तल होंगे नए उपनेता

चित्र
आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उच्च सदन में उपनेता के पद से हटा दिया है। पार्टी ने उनकी जगह अशोक मित्तल को नया उपनेता नियुक्त किया है। साथ ही, राज्यसभा सचिवालय से अनुरोध किया गया है कि चड्ढा को पार्टी के कोटे से संसद में बोलने का समय न दिया जाए। AAP ने गुरुवार (2 अप्रैल) को राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र लिखकर यह जानकारी दी। पत्र में सांसद अशोक मित्तल को उपनेता नियुक्त करने का आग्रह किया गया है। इससे पहले पिछले हफ्ते पार्टी ने चड्ढा को स्टार प्रचारकों की सूची से भी हटा दिया था। बोलने पर भी लगाई रोक AAP सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी कहा है कि राघव चड्ढा को अब आम आदमी पार्टी के कोटे से संसद में बोलने का समय आवंटित न किया जाए। यह कदम पार्टी अनुशासन के उल्लंघन और पार्टी लाइन से हटकर काम करने के आरोपों के चलते उठाया गया माना जा रहा है। फिलहाल राज्यसभा में AAP के कुल 10 सदस्य हैं, जिनमें से सात पंजाब से और तीन दिल्ली से हैं। पार्टी से दूरी और अंदरूनी कलह के संकेत हाल के महीनों में राघव चड्ढा ने खुद को पार्टी के एजेंडे से काफी हद तक दूर कर...