रविवार, 22 मार्च 2026

MP: पालक की सब्जी को लेकर विवाद, पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या की

मध्य प्रदेश: खाने में पालक की सब्जी न बनाने पर विवाद, पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या की

खरगोन जिले में एक मामूली पारिवारिक विवाद ने जघन्य रूप ले लिया। यहां एक व्यक्ति ने दोपहर के भोजन में पालक की सब्जी न बनाए जाने से नाराज होकर अपनी 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

MP: पालक की सब्जी को लेकर विवाद, पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या की

मामूली बात पर बढ़ा विवाद

यह घटना खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमदा गांव की है। आरोपी सुनील ने दोपहर के भोजन के समय अपनी पत्नी शीला बाई (25) से पालक की सब्जी बनाने को कहा। पत्नी ने कहा कि भोजन बन चुका है और वह पालक बाद में बना देगी। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

सूत्रों से विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी पत्नी को घर से घसीटते हुए पीछे खेत में ले जाया और वहां रखी कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिए। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने रिश्तेदार को बताई बात

पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। हत्या करने के बाद आरोपी सुनील स्वयं अपने एक रिश्तेदार के पास गया और उसे पूरी घटना की जानकारी दी।

बताया गया है कि सुनील और शीला बाई हाल ही में महाराष्ट्र से मजदूरी करके लौटे थे। दंपति के तीन और पांच वर्ष के दो छोटे बच्चे हैं।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके वाले गांव पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया। उन्होंने आरोपी को अपने हवाले करने की मांग की। स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले से अच्छे संबंध थे।

नोट: यह खबर उपलब्ध जानकारी और विभिन्न मीडिया स्रोतों पर आधारित है। समाचार लिखे जाने के समय तक प्राप्त तथ्यों के अनुसार प्रस्तुत किया गया है। स्थिति में बदलाव संभव है और आधिकारिक पुष्टि के बाद अपडेट किया जा सकता है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें