पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को एक चुनावी रैली में कहा कि यदि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में आती है तो लोगों को मछली, मांस और अंडा खाने से रोक दिया जाएगा। उन्होंने बीजेपी पर एकतरफा सोच रखने का आरोप लगाया।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ने यह बयान पुरुलिया जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में मछली नहीं खाई जाती है। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि बीजेपी दंगे भड़काकर और लोगों को मारकर सत्ता में आती है।
बंगाली भाषी लोगों पर होते हैं हमले
ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमले तेज करते हुए आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में बंगाली भाषी लोगों पर हमले होते हैं। उन्होंने कहा, "ये लोग दंगे भड़काते हैं। दंगे भड़काकर, लोगों को मारकर सत्ता में आते हैं। बीजेपी शासित राज्यों में आदिवासियों और महिलाओं पर सबसे ज्यादा हमले होते हैं। हम किसी पर अत्याचार नहीं करते।
दो चरणों में होगा मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।
यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।
भोपाल: किराना कारोबारी ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्य की, तलाक के बाद थे अवसाद में

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें